लाइफस्टाइल

Bigg Boss house Mumbai: मुंबई में कहां पर है बिग बॉस का घर, असली मालिक कौन, कितना आता है खर्च

Bigg Boss house Mumbai: जानिए मुंबई में बिग बॉस का घर कहां स्थित है, असली मालिक कौन है और इसे तैयार करने व चलाने में कितना खर्च आता है।

2 min read
Sep 17, 2025
Bigg Boss house Mumbai (photo-insta @tellyhungama)

Bigg Boss house Mumbai: इंडियन टेलीविजन का सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस का हर सीजन दर्शकों के बीच बेहद चर्चा में रहता है। बिग बॉस के घर को लेकर फैन्स के मन में हमेशा यह सवाल रहता है – यह घर कहां होता है, इसका मालिक कौन है और इसे तैयार करने व चलाने में कितना खर्च आता है। आइए, इस आर्टिकल में हम आपको इन सभी सवालों के जवाब विस्तार से बताते हैं।

ये भी पढ़ें

बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल के भाई से जान का खतरा, इन्फ्लुएंसर को दी धमकी!

मुंबई में बिग बॉस का घर कहां है? (Where is Bigg Boss house in Mumbai?)

शुरुआती सीजन में बिग बॉस का घर मुंबई के पास लोनावाला और कर्जत में बनाया गया था। लेकिन वर्तमान में बिग बॉस का घर मुंबई में गोरेगांव और फिल्मसिटी में बनाया जाता है। खासकर 13वें सीजन से बिग बॉस का घर मुंबई के गोरेगांव में तैयार किया जाता है। यह घर लगभग 18,500 वर्ग फुट में फैला होता है और पूरी तरह फर्निश्ड व आधुनिक सुविधाओं से लैस रहता है। इसमें किचन, लिविंग एरिया, बेडरूम, बाथरूम, स्वीमिंग पूल, जिम, गार्डन और एक्टिविटी एरिया होता है। साथ ही कंटेस्टेंट्स के लिए एक कन्फेशन रूम भी बनाया जाता है।

असली मालिक कौन है? (Who is the real owner?)

बिग बॉस का असली मालिक एंडेमॉल शाइन इंडिया कंपनी है। यह शो नीदरलैंड्स के प्रसिद्ध बिग ब्रदर रिएलिटी शो की फ्रेंचाइजी पर आधारित है। एंडेमॉल शाइन इंडिया ही इस घर को लीज पर लेकर शो का निर्माण करती है। इस कंपनी की ही जिम्मेदारी होती है बिग बॉस के घर का निर्माण, डिजाइन और पूरी व्यवस्था तैयार करने की।

कितना आता है बिग बॉस के घर पर खर्च? (How much does Bigg Boss house cost?)

बिग बॉस का घर बनाने में लगभग 500-600 मजदूर लगते हैं और इसे तैयार करने में करीब 6 महीने का समय लगता है। डिजाइनिंग का काम बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक उमंग कुमार और उनकी पत्नी विनीता करती हैं। रोजाना का खर्च भी काफी भारी होता है। माना जाता है कि एक दिन में 12 से 15 कंटेस्टेंट्स के लिए खाना, बिजली, शैंपू-साबुन और अन्य जरूरी खर्च 15 से 20 हजार रुपये आता है।

इसके अलावा, पूरे घर को चलाने के लिए करीब 1000 से 1200 स्टाफ सदस्य काम करते हैं। इसमें कैमरा ऑपरेटर्स, एडिटर्स, स्विच ऑपरेटर्स, सिक्यॉरिटी गार्ड्स और तकनीकी स्टाफ शामिल होते हैं। कुल मिलाकर एक पूरा सीजन चलाने में लगभग 15 से 20 करोड़ रुपये खर्च हो जाते हैं। यह बजट कंटेस्टेंट्स की सुविधा, सेटअप, स्टाफ का वेतन, तकनीकी खर्च और अन्य जरूरी चीजों में इस्तेमाल होता है।

ये भी पढ़ें

‘Bigg Boss 19’ के घर में कौन है सबसे बड़ा धोखेबाज? इस खिलाड़ी की सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Also Read
View All

अगली खबर