
Big Boss 19 Contestant Tanya Mittal (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया)
Big Boss 19 ContestantTanya Mittal: बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्वालियर निवासी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विश्वम पंजवानी ने हाल ही में तान्या मित्तल द्वारा कही जा रही बातों को लेकर कुछ वीडियो पोस्ट किया था, जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। इन्फ्लुएंसर ने तान्या मित्तल के भाई अमितेश मित्तल पर गंभीर आरोप लगाया है। पंजवानी ने तान्या और उनके भाई अमितेश से जान को खतरा बताते हुए, किसी तरह की अनहोनी होने पर दोनों को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विश्वम पंजवानी ने अपनी शिकायत में कहा कि, वो एक कंटेंट क्रिएटर हैं और फनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। उन्होंने हाल ही में बिग बॉस में तान्या मित्तल द्वारा कही जा रही बातों को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो से तान्या का भाई अमितेश नाराज हो गया और उसे पहले फोन पर और फिर घर आकर जान से मारने की धमकी दी।
इन्फ्लुएंसर विश्वम पंजवानी ने एसपी ऑफिस और थाना माधौगंज में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पंजवानी ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी जान का खतरा है और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अगर मेरे साथ कुछ होता है तो उसके लिए जिम्मेदाक तान्या मित्तल और उनका भाई अमितेश होगा।
Updated on:
16 Sept 2025 02:11 pm
Published on:
16 Sept 2025 02:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
