लाइफस्टाइल

आर माधवन ने बताया क्यों नहीं करते White Hair को डाई, शेयर किया पर्सनल एक्सपीरियंस, आप भी आजमाएं

White Hair Problem : एक्टर आर माधवन ने सफेद बाल को लेकर कमाल की बात कही है। अगर आप White Hair को लेकर परेशान हैं तो आपको एक्टर का ये अनुभव फॉलो करना चाहिए।

2 min read
Aug 10, 2025
एक्टर आर माधवन की फाइल फोटो | डिजाइन- पत्रिका

White Hair Problem : सफेद बाल को लेकर अक्सर लोग परेशान रहते हैं। पुरुष या महिला अपने सफेद बालों को कवर करने के लिए हेयर डाई का यूज करते हैं। पर एक्टर आर माधवन (Actor R Madhavan) ऐसा नहीं करते हैं। वो अपने सफेद बाल के लिए डाई का यूज नहीं करते हैं। अगर आप भी अपने सफेद बालों को लेकर परेशान हैं तो आपको एक्टर आर माधवन की बात से तसल्ली मिल सकती है।

आर माधवन ऑफ स्क्रिन वो अपने रियल लुक में दिखाई देते हैं। सफेद बाल व दाढ़ी में उनकी तस्वीरें आप सोशल मीडिया पर भी देख सकते हैं। ऐसा नहीं है कि आर माधवन को अपने सफेद बाल नजर नहीं आते मगर कुछ कारण है जिसकी वजह से वो उनको काला करने की नहीं सोचते हैं।

ये भी पढ़ें

R Madhavan के बेटे Vedaant क्यों उठते हैं ब्रह्म मुहूर्त में? जानिए सुबह 4 बजे उठने के लाभ

सफेद बाल आ गए तो आ गए…

ईटाइम्स के साथ इंटरव्य में आर माधवन ने अपने सफेद बालों को लेकर जिक्र किया। आर माधवन बड़ी राहत के साथ ये कहते हैं, अब सफेद बाल आ गए तो आ गए… क्या कर सकते हैं। मैं बालों को डाई नहीं करता हूं। हां, अगर किसी रोल के लिए जरूरी है तो वो अलग बात है।

खुद को करें स्वीकार

एक्टर आर माधवन का मानना है कि अपने उम्र के साथ कुछ चीजों को स्वीकार करना चाहिए। जैसे उम्र के साथ सफेद बाल होना नेचुरल है। इसमें दूसरे क्या सोचेंगे या कहेंगे इसकी परवाह ना करें। अपने सच के साथ जिएं।

सुपरस्टार रजनीकांत का दिया उदाहरण

आर माधवन ने सुपरस्टार रजनीकांत का उदाहरण भी दिया। वो कहते हैं कि ऑफ स्क्रीन रजनीकांत अपने सफेद बाल या लुक को लेकर परवाह नहीं करते हैं। पर ऑन स्क्रीन उनका जादू कायम है।

यही कारण है कि एक्टर आर माधवन अपने बालों को काला नहीं करते हैं।

सफेद बाल होने के कारण

बढ़ती उम्र के साथ सफेद बाल होना नेचुरल है। इसको लेकर चिंता नहीं करना चाहिए। वहीं, अगर ये समस्या आपको युवा अवस्था में हो रही है तो विटामिन की कमी या हेल्थ से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऐसी परिस्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

सफेद बालों पर हेयर डाई करें या नहीं?

सफेद बालों पर हेयर डाई लगाने का फैसला आपका अपना होना चाहिए। अगर आपको सफेद बाल पसंद नहीं हैं तो उनको काला कर सकते हैं। हां, अगर आप ये काम दूसरों से प्रभावित होके कर रहे हैं तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें

Milind Soman Fitness Routine: ये हैं मिलिंद सोमन के 5 फिटनेस मंत्र, सुबह से लेकर रात का ऐसा रहता है रूटीन

Also Read
View All

अगली खबर