
Milind Soman ( photo - instagram post )
Milind Soman Fitness Routine : अपनी फिटनेस के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन ने एक बार फिर अपनी जबरदस्त शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया है। 59 साल के मिलिंद ने सिर्फ तीन दिनों में मुंबई से गोवा तक 330 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया। इस दौरान मिलिंद ने साइकिल चलाने के साथ साथ दौड़ भी लगाई। #FitIndianRun अभियान से जुड़े मिलिंद लगातार इसमें हिस्सा ले रहे है। मिलिंद ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी यह यात्रा लोगों के साथ शेयर की है जिससे लोग इससे प्रेरणा लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
इस तीन दिनों के मुश्किल चैलेंज के दौरान मिलिंद हर दिन लगभग 90 किलोमिटर साइकिल चलाते थे। इसके अलावा वह रोज 20 किलोमिटर दौड़ लगा कर पूरे करते थे। हेल्थ आइकन मिलिंद ने इस यात्रा के दौरान ऊंची चढ़ाई, घुमावदार घाटों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों को पार किया, जो उनके लिए एक बड़ी चुनौती था।
हालांकि, मिलिंद का कहना है कि इन मुश्किल रास्तों के बावजूद यह अनुभव शानदार रहा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में लंबी चढ़ाई और कई उतार-चढ़ाव थे, जिससे इसे पूरा करने में बहुत मेहनत लगी, लेकिन यह करते हुए उन्हें बहुत गहरा संतोष मिला।
इस चैलेंज से पहले मिलिंद और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर ने भी एक ऐसा ही मुश्किल चैलेंज पूरा किया था। उन्होंने केवल दो दिन में केदारनाथ का 30 किलोमीटर का मुश्किल ट्रैक पूरा किया था। दोनों ने हाथणी कोल नामक जगह से ट्रैक शुरु किया था, जो 14,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस ट्रैक के दूसरे दिन उन्होंने बर्फ से ढके रास्तों पर लगभग 17 घंटे लगातार चढ़ाई की थी।
मिलिंद अक्सर अपने खाने पीने की आदतों के बारे में सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। उनका तरीका बहुत ही सीधा और सरल है। वह आमतौर पर प्राकृतिक और स्थानीय चीजों के अपने खाने में शामिल करते है। वह बिना मिलावट और केमिकल वाली वह चीजें ज्यादा खाते है जो उनके आस-पास के इलाके में उगती है। इसके साथ ही वह कम से कम प्रोसेसिंग से बनी चीजों को ही अपनी डाइट में शामलि करते है।
मिलिंद अपनी सुबह की शुरुआत आधा लीटर पानी के साथ करते हैं। इसके बाद वह सुबह करीब 10 बजे हल्का नाश्ता करते हैं जिसमें मेवे और पपीता या खरबूजे जैसे मौसमी फल शामिल होते हैं। मिलिंद दोपहर का खाना दिन में दो बजे करीब खाते है जिसमें आमतौर पर चावल या चपाती के साथ भरपूर मात्रा में दाल और मौसमी सब्जियां होती है। दिन के खाने के साथ वह हमेशा दो चम्मच घर का बना घी खाते है। मिलिंद ज्यादातर शाकाहारी खाने का सेवन करते है, लेकिन वह कभी कभी अंडा, चिकन या मटन भी अपनी डाइट में शामिल करते है। शाम के स्नैक्स में केवल एक कप गुड़ वाली ब्लैक टी लेते है। मिलिंद शाम 7 बजे तक अपना रात का खाना खा लेते है, जिसमें अक्सर खिचड़ी या कई तरह की सब्ज़ियां होती है। वह पैकेट फूड बिल्कुल नहीं खाते है।
मिलिंद कुछ खास फिटनैस नियम फोलो करते है, जिन्हें वह सेहतमंद बने रहने के लिए हमेशा निभाते है। इसमें यह नियम शामिल है।
Published on:
03 Jul 2025 12:17 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
