लाइफस्टाइल

ठंड में गर्म पानी से नहाने से पहले और बाद में करें ये 7 काम, रूखी त्वचा और फंगल इंफेक्शन से होगा बचाव 

Hot Water Bath: सर्दियों में गर्म पानी से नहाते समय की गई छोटी-छोटी गलतियां त्वचा और सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। इसलिए आइए जानते हैं कि गुनगुने पानी से नहाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और अपनी स्किन का ख्याल कैसे रख सकते हैं।
3 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 10:10 AM IST
Winter Bath Tips
Winter के लिए Hot Water Bath Tips (Representative Image) Image Credit Magnific

Winter Bath Tips: सर्दियों के आते ही ठंडे पानी से नहाने का मन नहीं करता, इसलिए ज्यादातर लोग गुनगुने पानी से नहाना पसंद करते हैं। लेकिन नहाने के बाद कुछ लोगों को रूखी स्किन की परेशानी होती है, तो कुछ को नहाने के लिए पानी का सही तापमान तय करने में दिक्कत आती है। ऐसे में आइए जानते हैं गर्म पानी से नहाने से जुड़ी कुछ छोटी, लेकिन जरूरी बातें, जिन्हें ध्यान में रखना चाहिए।

नहाने से पांच मिनट पहले बाथरूम को गर्म कर लें

ठंडे बाथरूम में नहाने के लिए कपड़े उतारते ही शरीर को झटका लगता है। इसलिए नहाने से पहले शॉवर या बाल्टी में गर्म पानी कुछ देर के लिए बाथरूम में रख दें। ऐसा करने से बाथरूम में हल्की भाप बन जाएगी और तापमान थोड़ा बढ़ जाएगा, जिससे तुरंत ठंड कम लगेगी। ध्यान रहे कि बाथरूम पूरी तरह बंद न हो। वेंटिलेशन के लिए हवा निकलने का रास्ता सही से हो।

बाल्टी में पहले ठंडा फिर गर्म पानी डालें

ज्यादातर लोग बाल्टी में पहले गर्म पानी भर लेते हैं। इससे प्लास्टिक की बाल्टी पिघलने का खतरा रहता है, और पानी भी जरूरत से ज्यादा गर्म रह सकता है, जिससे नहाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि पहले ठंडा पानी भरें, फिर उसमें गर्म पानी मिलाते हुए हाथ से चेक करते रहें। इस तरीके से गलती से बहुत गर्म पानी शरीर पर पड़ जाने का खतरा कम हो सकता है, क्योंकि पानी के तापमान को आप धीरे-धीरे अपने हिसाब से तय करते हैं।

पानी पहले पैरों पर डालें

पानी पहले पैरों पर डालें, फिर शरीर पर। इसका सीधा फायदा ये है कि शरीर को धीरे-धीरे पानी की आदत पड़ती है और अचानक सिर पर पानी डालने का झटका नहीं लगता। जिन्हें सर्दी में नहाते वक्त घबराहट या चक्कर जैसा महसूस होता है, वे इसे आजमा सकते हैं।

नहाने से पहले हल्की तेल मालिश कर सकते हैं

रूखी स्किन वाले लोग नहाने से पहले हाथ-पैरों पर तेल लगा सकते हैं। लेकिन कोई भी तेल पहली बार लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें, ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो। दूसरी बात, तेल बहुत ज्यादा न लगाएं और पैरों के तलवों पर तो बिल्कुल नहीं, वरना बाथरूम में फिसलने का डर रहता है।

नहाने के बाद पैरों की उंगलियों के बीच अच्छे से सुखाएं

सर्दियों में लोग मोजे और जूते पहने रहते हैं, जिससे पैरों की उंगलियों के बीच नमी फंस जाती है। यही नमी फंगल इन्फेक्शन की वजह बन सकती है। इसलिए नहाने के बाद तौलिए के कोने से उंगलियों के बीच की जगह पोंछकर सुखाएं, फिर मोजे पहनें।

पानी की क्वालिटी भी देखें

अगर तापमान ठीक रखने और मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी स्किन रूखी लग रही है, तो हो सकता है आपके यहां का पानी हार्ड वॉटर हो। ऐसे में किसी वॉटर प्यूरीफायर एक्सपर्ट से सलाह लेकर शॉवर फिल्टर या वॉटर सॉफ्टनर लगवा सकते हैं।

तौलिए को धूप में सुखाएं

सर्दी में तौलिया अक्सर बाथरूम में ही टंगा रह जाता है और सूख नहीं पाता। गीला तौलिया बैक्टीरिया और बदबू की वजह बन सकता है, जिससे स्किन पर खुजली या दाने हो सकते हैं। रोज नहाने के बाद तौलिया धूप में फैलाएं और हफ्ते में कम से कम एक या दो बार धो लें।

गीजर और रॉड की सुरक्षा को हल्के में न लें

ध्यान दें: अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है या आप गर्भवती हैं, तो कितने तापमान के गर्म पानी से नहाना चाहिए, इसके बारे में एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर कर लें।

डिस्क्लेमर: यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर केवल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। यह किसी डॉक्टर की सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है। त्वचा से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर डर्मेटोलॉजिस्ट या डॉक्टर से संपर्क करें।

Updated on:
23 Nov 2026, 10:10 AM IST
Published on: