Worlds Best Fried Chicken Dish : साल 2024 के बेस्ट फ्राइड चिकन डिश की लिस्ट देखिए। साउथ इंडिया की चिकन 65 ने भी कमाल कर दिया है।
Worlds Best Fried Chicken Dish : एक तरफ पुष्पा 2 की धूम है तो वहीं, दूसरी ओर साउथ इंडियन चिकन ने कमाल कर रखा है। चिकन लवर्स को ये खबर पढ़ने के बाद भूख पर काबू कर पाना मुश्किल हो सकता है। Taste Atlas’s Best Fried Chicken Dishes rankings की लिस्ट आ चुकी है। साउथ इंडिया चिकन 65 को तीसरा स्थान (Chicken 65 is 3rd Rank in World) मिला है। चलिए हम इसी बहाने चिकन 65 की रेसिपी, इतिहास और इससे जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।
टेस्ट एटलस की बेस्ट फ्राइड चिकन लिस्ट 2024 जारी की गई है। इस लिस्ट में चिकन से बनने वाले देश दुनिया की तमाम डिशेज को शामिल किया है। हम भारतीय के लिए खुशी की बात है कि साउथ इंडियन चिकन 65 को इस लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है। क्यों है ना, चिकन लवर्स के लिए खुशी की बात। बता दें, इस लिस्ट में दुनिया की 10 चिकन डिशेज को शामिल किया गया है।
South Korea Chikin Dish Is No 1 in World: टेस्ट एटलस की बेस्ट फ्राइड चिकन लिस्ट 2024 में साउथ कोरिया की चिकन डिश को पहला स्थान मिला है। साउथ कोरिया के चिकन डिश 'चिकिन' (Chikin) इस लिस्ट में नंबर 1 है।
Chicken 65 History: चिकन 65 का इतिहास भी इसके स्वाद की तरह दिलचस्प है। Taste Atlas चिकन 65 के बारे में लिखा गया है, "अदरक, नींबू, लाल मिर्च और विभिन्न मसालों में मेरिनेट किया हुआ डीप-फ्राईड चिकन।" इसके तार तमिलनाडु से जुड़े बताए जाते हैं। चेन्नई के प्रसिद्ध बुहारी होटल (Buhari Hotel, Chennai) में साल 1965 में इसे पेश किया गया था।
चिकन 65 को खास बनाने में इसके मसालों को खेल है। ये चखने के तौर पर खूब खाया जाता है। साउथ इंडिया से लेकर पूरे भारत में चिकन लवर्स को ये बेहद पसंद है। चलिए जानते हैं कि इसे कैसे बनाया जाता है।
चिकन 65 को बनाने के लिए आप चिकन को बहुत छोटे या बहुत बड़े ना रखें। ये समान रूप से कटे हों तो बेहतर माने जाते हैं। इसके बाद अच्छी तरह से साफ कर लें।
साफ किए चिकन को अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और दही के साथ मैरिनेट किया जाता है। यह इसे गहराई से फ्लेवर देने का काम करता है। चिकन 65 का मैरिनेशन करने के बाद कम से 30 मिनट तक छोड़ दें।
मेरिनेटेड चिकन के टुकड़ों को बेहद हल्के से बेसन में लपेटा जाता है और फिर डीप फ्राई किया जाता है, जिससे यह सुनहरा और कुरकुरा बनता है। कई लोग इसमें कलर का इस्तेमाल भी करते हैं।
ये चिकन 65 का आखिरी चरण है। इसे करी पत्ते, हरी मिर्च और सरसों के दानों के तड़के के साथ हल्का भूना जाता है। इस कारण चिकन 65 का स्वाद और खुशबू दोनों अधिक बढ़ जाता है। इसलिए ये चिकन लवर्स के जुबान पर ही नहीं दिल में जगह बना चुका है।