
Donkey Milk Dahi For whitening
Donkey Milk Dahi For whitening: भला सुंदर कौन नहीं दिखना चाहता है और इसके लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। इजिप्ट की महारानी क्लियोपेट्रा (Cleopatra) जिसकी सुंदरता को लेकर आज भी बातें होती हैं। बाबा रामदेव ने बताया कि वो सुंदर दिखने के लिए नहाने के लिए एक जानवर के दही का इस्तेमाल नहाने के लिए करती थीं। इसलिए उनकी त्वचा की सुंदरता कमाल की थी जिसके बारे में वर्णन करना संभव नहीं। आज भी उस जानवर के दही का इस्तेमाल स्किनकेयर के लिए किया जाता है। अगर आप भी करें तो शायद त्वचा निखर जाए। चलिए हम जानते हैं क्वीन क्लियोपेट्रा किस जानवर के दूध से बने दही का इस्तेमाल नहाने के लिए करती थी और उसका इस्तेमाल आप कैसे कर सकते हैं।
Donkey Milk Curd: बाबा रामदेव ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि इजिप्ट की महारानी क्लियोपेट्रा (Cleopatra) जिनको सबसे सुंदर माना गया। वो नहाने के लिए गधी के दूध से बने दही का इस्तेमाल करती थी। उन्होंने अपने एक शिष्य को वो लगाने के लिए भी कहा। साथ ही अन्य लोगों को भी इसके इस्तेमाल को लेकर सलाह दी। लेकिन इस दही को कैसे बनाना है ये बात भी जानिए।
Donkey milk for skin whitening: बाबा रामदेव ने बताया कि इजिप्ट की महारानी क्लियोपेट्रा नहाने से पहले इस दही का यूज करती थी। इस जब दही हल्का पतला होता यानी वो पूरी तरह से जमा नहीं होता है। तब उस दही को शरीर पर लगाकर महारानी नहाती थी। इससे उनकी सुंदरता ताउम्र बरकरार रही।
बाबा रामदेव ने बताया है कि गधी के दूध में प्राकृतिक मॉइस्चराइजर और एंटी-एजिंग गुण होते हैं। इसी वजह से ये ब्यूटी प्रोड्क्ट्स आदि में इस्तेमाल किया जाता है। इसके दूध व दही को इस्तेमाल करने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनी रहती है।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।
Updated on:
10 Dec 2024, 5:27 PM IST
Published on:
10 Dec 2024, 5:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.