Bathua Raita: सर्दियों का मौसम आते ही बाजार हरी सब्जियों से भर जाता है। मेथी, बथुआ, सरसों का साग और मूली के पत्ते जैसी सब्जियां इस मौसम में खूब पसंद की जाती हैं। ये न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं। इन सब्जियों से आप अलग-अलग प्रकार की स्वादिष्ट डिशेज बना सकती हैं, जैसे साग, पराठे, कढ़ी और रायता। बथुए से बनने वाला रायता तो आपने पहले भी खाया होगा। आइए जानते हैं बथुए के रायता (Bathua Raita) को स्मोकी फ्लेवर से बनाने की आसान रेसिपी के बारे में जिसे एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगी।