सरसों का साग एक ऐसा पकवान है, जो सिर्फ जुबान तक सीमित नहीं है। यह देश के हर कोनें में पसंद किया जाने वाला पकवान है। इसे बनाने में भले ही थोड़ा वक्त लगे, लेकिन इसका स्वाद और पौष्टिकता सब कुछ भूलने पर मजबूर कर देती है। सरसों के पत्तों के अलावा इसमें पालक और बथुआ जैसे हरे पत्तेदार साग का भी इस्तेमाल किया जाता है। ये सभी मिलकर इसे न सिर्फ स्वादिष्ट बनाते हैं, बल्कि विटामिन्स, फाइबर और आयरन से भरपूर करते हैं।