लाइफस्टाइल

Yoga For Blood Circulation: ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाना हो या सूजन कम करनी हो, आयुष मंत्रालय से जानें कौन-सा आसन देता है इंस्टेंट रिलैक्सेशन

Yoga For Blood Circulation: लंबे समय तक बैठने या गलत लाइफस्टाइल की वजह से सूजन और थकान भी बढ़ जाती है। ऐसे में शरीर को भीतर से एक्टिव करने का सबसे सरल और असरदार तरीका है योग।
2 min read
Nov 16, 2025
Yoga for mind and body relaxation, Daily yoga routine for circulation, healthy lifestyle, yoga in winter,
Best yoga poses for circulation|फोटो सोर्स –Freepik

Yoga For Blood Circulation: सर्दियों में अक्सर शरीर भारी लगने लगता है, हाथ-पैर सुन्न पड़ने लगते हैं और ब्लड सर्कुलेशन भी धीमा हो जाता है। यही नहीं, लंबे समय तक बैठने या गलत लाइफस्टाइल की वजह से सूजन और थकान भी बढ़ जाती है। ऐसे में शरीर को भीतर से एक्टिव करने का सबसे सरल और असरदार तरीका है योग। आयुष मंत्रालय भी कई ऐसे आसनों की सलाह देता है जो न सिर्फ रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं, अगर आप भी तुरंत एनर्जी चाहते हैं, तो जानिए वह आसन जो आपका दिन सुपरचार्ज कर सकता है।

क्या है विपरीत करनी?

विपरीत करनी को आमतौर पर ‘लेग्स अप द वॉल पोज’(Legs Up the Wall Pose) भी कहा जाता है। यह शुरुआती लोगों के लिए भी बेहद आसान आसन है। बस दीवार के पास लेटकर पैरों को ऊपर टिकाना होता है। साधारण-सा दिखने वाला यह योगासन शरीर में कई स्तरों पर असर डालता है सर्कुलेशन से लेकर तनाव तक।

क्यों आयुष मंत्रालय कर रहा है इसकी सलाह?

आयुष मंत्रालय के अनुसार, नियमित रूप से विपरीत करनी आसन करने से थकान और तनाव कम होते हैं, नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और मन को गहरी शांति मिलती है। कुल मिलाकर यह पूरा शरीर रिलैक्स करता है। यानी दिनभर की भागदौड़ के बाद सिर्फ 5–10 मिनट का अभ्यास भी शरीर और मन को रीसेट करने जैसा असर दे सकता है।

विपरीत करनी आसन से मिलने वाले प्रमुख फायदे

बेहतर ब्लड सर्कुलेशन।
स्ट्रेस कम और दिमाग शांत।
शरीर रिलैक्स होता है और नींद गहरी आती है।
पेट संबंधी समस्याओं में आराम।
सिरदर्द और माइग्रेन में मदद।

कैसे करें विपरीत करनी आसन?

दीवार के पास फर्श पर चटाई बिछाएं।
कूल्हों को दीवार से सटा कर करवट लेकर लेटें।
पैरों को ऊपर उठाकर दीवार पर टिकाएं।
हाथ शरीर के किनारे रखें और हथेलियां ऊपर रखें।
आंखें बंद करें, गहरी सांस लें और 5–10 मिनट इसी मुद्रा में रहें।

किन्हें सावधानी रखनी चाहिए?

गर्भवती महिलाएं।
हाई बीपी के मरीज।
गर्दन या कमर दर्द वाले लोग।
पेट की सर्जरी करवाई हो।

Updated on:
16 Nov 2025 04:54 pm
Published on:
16 Nov 2025 04:54 pm