लाइफस्टाइल

Yoga on empty stomach: सुबह का समय और खाली पेट एक्सरसाइज करना फायदेमंद है या नुकसानदेह?

Yoga on empty stomach: खाली पेट और सुबह के समय योग करना शरीर और मन के लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकता है, लेकिन यह आपकी शारीरिक अवस्था के अनुसार किया जाना चाहिए। आइए जानते हैं, खाली पेट योग करना उचित है या नहीं।

2 min read
Jul 27, 2025
Yoga on an empty stomach in the morning फोटो सोर्स – Freepik

Yoga on empty stomach in morning: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है। लोग फिट रहने के लिए तरह-तरह की एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल कर रहे हैं, जिनमें योग सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। खासकर सुबह-सुबह खाली पेट योग करने का चलन तेजी से बढ़ा है। यह माना जाता है कि सुबह का समय और खाली पेट योगासन करने से शरीर को ज्यादा लाभ मिलता है न केवल फिजिकली, बल्कि मेंटली भी। लेकिन क्या यह हर किसी के लिए फायदेमंद है? क्या बिना कुछ खाए योग करना आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है? यह जानना बेहद जरूरी है क्योंकि हर शरीर की जरूरतें अलग होती हैं।इस लेख में हम जानेंगे कि खाली पेट योग करने के फायदे क्या हैं, किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किसे इससे परहेज करना चाहिए।

ये भी पढ़ें

Yoga For Blood Circulation: रोजाना करें ये 5 योगासन, ब्लड सर्कुलेशन होगा तेज और शरीर रहेगा एक्टिव व हेल्दी

सुबह खाली पेट योग करने के फायदे (Yoga Benefits)

पाचन क्रिया होती है मजबूत

खाली पेट योग करने से शरीर की पाचन शक्ति बेहतर होती है। विशेषकर 'पवनमुक्तासन', 'नौकासन' और 'कपालभाति' जैसे योगासन पेट को अंदर से साफ करने में मदद करते हैं।

ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है

सुबह शरीर थका नहीं होता और एनर्जी लेवल फ्रेश रहता है, जिससे योगासन करते समय बॉडी ज्यादा फ्लेक्सिबल बनती है।

डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार

खाली पेट योग करने से शरीर से टॉक्सिन्स जल्दी बाहर निकलते हैं। खासकर पसीना निकलने से त्वचा भी साफ और ग्लोइंग होती है।

मानसिक शांति और फोकस में सुधार

सुबह का शांत वातावरण और योग की प्रैक्टिस, दोनों मिलकर स्ट्रेस लेवल को घटाते हैं। ध्यान और प्राणायाम मन को एकाग्र करने में मदद करते हैं।

वजन घटाने में सहायक

खाली पेट योग शरीर की Metabolism को तेज करता है, जिससे कैलोरी बर्निंग तेज होती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

क्या खाली पेट योग सभी के लिए सही है

गंभीर समस्या

हालांकि खाली पेट योग के कई फायदे हैं, लेकिन यह हर किसी के लिए नहीं है। अगर किसी को हाइपोग्लाइसीमिया (Low blood sugar) की समस्या है या कोई गंभीर पाचन रोग है, तो उसे बिना खाए योग करने से चक्कर, कमजोरी या गैस की समस्या हो सकती है। ऐसे लोग योग से पहले हल्का फल या सूखा मेवा ले सकते हैं।

स्टैमिना में कमी

खाली पेट कसरत करने से कमजोरी महसूस हो सकती है, जिससे जल्दी थकान हो जाती है और ध्यान लगाना मुश्किल होता है। इससे तबीयत भी खराब हो सकती है।

मांसपेशियों का नुकसान

जब शरीर को ऊर्जा के लिए पर्याप्त पोषण नहीं मिलता, तो वह मांसपेशियों में मौजूद प्रोटीन को तोड़ने लगता है। इससे मसल लॉस हो सकता है और शरीर कमजोर दिखने लगता है।

किन बातों का रखें ध्यान

-योग करने से कम से कम 8 घंटे पहले भारी खाना न खाएं।

-अगर सुबह उठते ही कमजोरी महसूस हो, तो 1 केला या भीगी किशमिश लेकर 15-20 मिनट बाद योग करें।

-पानी पीकर 10-15 मिनट का गैप जरूर दें ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।

-थका देने वाले योगासन या कार्डियो योग खाली पेट न करें।

-प्रेग्नेंट महिलाओं और बुजुर्गों को डॉक्टर की सलाह लेकर ही खाली पेट योग करना चाहिए।-

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

ये भी पढ़ें

Yoga For Rib Cage: पसलियों के दर्द को न करें अनदेखा, आज ही शुरू करें ये 7 असरदार योगासन

Also Read
View All

अगली खबर