लाइफस्टाइल

Zero Sugar Trend: जीरो शुगर डाइट सेहत के लिए वरदान या आंतों के लिए नुकसान? जानें क्या कहती है नई स्टडी

Zero Sugar Side Effects : जीरो शुगर डाइट के साइड इफेक्ट्स भी हैं। एंडोक्राइन सोसाइटी की सालाना बैठक (ENDO 2026) में एक स्टडी के मुताबिक बताया गया कि ये किस तरह हमें अंदर से बीमार बना सकती हैं।

2 min read
Jun 19, 2026
Zero Sugar Diet Problems, Zero Sugar Diet bad for gut health,
Zero Sugar Diet | प्रतीकात्मक तस्वीर | Credit- Gemini AI

Zero Sugar Problems In Gut : जीरो शुगर डाइट का ट्रेंड तेजी से चल रहा है। ड्रिंक्स से लेकर कई खाने की चीजें भी जीरो शुगर के साथ बिक रही हैं। इन्हें हेल्दी बताया जाता है। एंडोक्राइन सोसाइटी की सालाना बैठक (ENDO 2026) में एक स्टडी पेश की गई। इस शोध में बताया गया है कि बिना शुगर वाली चीजें पूरी तरह से हेल्दी नहीं हैं।

क्या जीरो शुगर डाइट सुरक्षित है?

इस नई रिसर्च में चौंकाने वाली बात सामने आई है कि अपनी डाइट से चीनी (Sucrose) को पूरी तरह से खत्म कर देना आपके पेट के स्वास्थ्य (Gut Health) और शरीर के मेटाबॉलिज्म (पाचन और ऊर्जा की प्रक्रिया) को नुकसान पहुंचा सकता है।

अगर आपने पूरी तरह से चीनी को बंद कर दिया है, तो आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

क्या शुगर छोड़ने से ब्लोटिंग हो सकती है?

शोध के अनुसार, खाने से सुक्रोज (चीनी) को पूरी तरह हटा देने से पेट के अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है और शरीर के अंदरूनी अंगों में सूजन (Inflammation) बढ़ सकती है। पेट के स्वास्थ्य का बिगड़ना और अंगों की सूजन, दोनों ही आपके लिए सही नहीं हैं। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

कुवैत सिटी के 'दस्मान डायबिटीज इंस्टीट्यूट' के वैज्ञानिकों ने चूहों पर 16 हफ्तों तक शोध किया। वैज्ञानिकों ने चूहों को दो ग्रुप्स में बांटा और दोनों को कम फैट वाली (Low-Fat) डाइट निम्नलिखित रूप से दी:

  • चूहों के पहले ग्रुप को कम फैट वाली ऐसी डाइट दी गई जिसमें सामान्य मात्रा में चीनी शामिल थी।
  • चूहों के दूसरे ग्रुप को बिल्कुल वैसी ही डाइट दी गई, लेकिन वह पूरी तरह शुगर-फ्री थी।

शुगर-फ्री डाइट के कारण दिखीं ये समस्याएं

समस्या 1- शुगर फ्री डाइट वाले चूहों के पेट के बैक्टीरिया में असंतुलन देखने को मिला। उनके पेट के माइक्रोब्स (Microbiota) का संतुलन बिगड़ गया, जो पाचन और इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी होते हैं।

समस्या 2- चूहों की आंतों और लिवर में अंदरूनी सूजन बढ़ गई। बिना वजन बढ़े ही उनमें फैटी लिवर डिजीज (लिवर में चर्बी जमना) के लक्षण दिखने लगे।

समस्या 3- उनके शरीर में ग्लूकोज का रेगुलेशन खराब हो गया और इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या देखी गई, जो आगे चलकर डायबिटीज का कारण बन सकती है।

संस्थान के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. रशीद अहमद ने बताया, "डाइट से कार्बोहाइड्रेट (जैसे चीनी) को पूरी तरह खत्म करने से इम्यून सिस्टम और पेट के बैक्टीरिया का तालमेल बिगड़ जाता है। इसका मतलब है कि भविष्य में डाइट गाइडलाइंस केवल "चीनी पर पूरी तरह बैन" लगाने के बजाय, एक संतुलित पोषण के जरिए पेट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं।"

शोध में इस बात का भी जिक्र

यह रिसर्च विशेष रूप से लो-फैट डाइट के साथ चीनी हटाने पर की गई थी। इसलिए जो लोग कीटो डाइट (Ketogenic Diet) या हाई-फैट डाइट ले रहे हैं और चीनी छोड़ चुके हैं, उन पर शायद यह नियम पूरी तरह लागू नहीं होता है।

Published on:
19 Jun 2026 02:04 pm