लखनऊ

8 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, इटावा एसडीएम हरि प्रताप सिंह भेजे गए यमुना एक्सप्रेस औद्योगिक विकास प्राधिकरण

Eight PCS transferred प्रदेश सरकार ने 8 पीसीएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है। इटावा के उप जिलाधिकारी को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पद पर भेजा गया है। नोएडा, अंबेडकर नगर, रामपुर, मिर्जापुर, रायबरेली, गौतम बुद्ध नगर के अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।
less than 1 minute read
Nov 21, 2025
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो सोर्स- 'X' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ)
फोटो सोर्स- 'X' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Eight PCS officers transferred उत्तर प्रदेश शासन ने आठ पीसीएस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है, जिसमें इटावा, नोएडा, अंबेडकर नगर, रामपुर, मिर्जापुर, रायबरेली, गौतम बुद्ध नगर के अधिकारी शामिल हैं। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के उप जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। राजस्व परिषद के चार पीसीएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। इन्हें रामपुर, मिर्जापुर, रायबरेली और बाल उपनिदेशक बाल विकास पुष्टाहार के पद पर भेजा गया है। ‌

हरी प्रताप सिंह यमुना एक्सप्रेस औद्योगिक विकास प्राधिकरण भेजे गए

उत्तर प्रदेश की इटावा के उप जिलाधिकारी हरी प्रताप सिंह को उप जिलाधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पद पर भेजा गया है। जबकि प्रतीक्षारत अरविंद कुमार मिश्रा को उप जिलाधिकारी नोएडा बनाया गया है। नव नियुक्त विशाल सारस्वत को उप जिलाधिकारी (प्रशिक्षु) अंबेडकर नगर भेजा गया है।

स्वाति शुक्ला बाल विकास पुष्टाहार की उपनिदेशक

शासन से जारी सूची के अनुसार संबद्ध राजस्व परिषद स्वाति शुक्ला को बाल विकास एवं पुष्टाहार के उपनिदेशक के पद पर भेजा गया है। राजस्व परिषद से संबद्ध प्रतीत त्रिपाठी को उप जिलाधिकारी रामपुर, राजस्व परिषद से ही संबद्ध संतोष कुमार ओझा को मिर्जापुर का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि राजस्व परिषद से संबद्ध विवेक राजपूत को रायबरेली के उप जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है। बदायूं की उप जिलाधिकारी प्रियंका को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) गौतम बुद्ध नगर बनाया गया है।

Updated on:
21 Nov 2025 07:00 am
Published on:
21 Nov 2025 07:00 am