लखनऊ

Aadhar Card for Children: आज ही बनवा लें अपने बच्चों का आधार कार्ड, वरना नहीं ले पाएंगे ये सुविधा

Aadhar Card for Children: अब आधार कार्ड सिर्फ बड़ों के लिए ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए भी बेहद ज़रूरी हो गया है। फिर वो चाहे स्कूल में एडमिशन करवाना हो, फ्लाइट का टिकट बुक करना हो या फिर कभी आपका बच्चा बीमार पड़ गया और आपने उसका हेल्थ इंश्योरेंस करवा रखा है तो इंश्योरेंस कंपनियां भी बच्चों का आधार कार्ड मांगती हैं, वरना वो मेडिक्लेम नहीं देतीं।
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2022, 9:37 AM IST
aadhar_card_for_child.jpg

Aadhar Card for Children: अब आधार कार्ड सिर्फ बड़ों के लिए ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए भी बेहद ज़रूरी हो गया है। फिर वो चाहे स्कूल में एडमिशन करवाना हो, फ्लाइट का टिकट बुक करना हो या फिर कभी आपका बच्चा बीमार पड़ गया और आपने उसका हेल्थ इंश्योरेंस करवा रखा है तो इंश्योरेंस कंपनियां भी बच्चों का आधार कार्ड मांगती हैं, वरना वो मेडिक्लेम नहीं देतीं। इसलिए ज़रूरी है कि आप भी अपने बच्चे का जल्द से जल्द आधार कार्ड बनवा लें। अब तो वैसे भी बच्चों का आधार कार्ड बनवाना बेहद आसान हो गया है। इसके लिए आपको कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है। आपको बस एक फोन कॉल करना होगा। ये फोन कॉल आपको अपने एरिये के डाकघर में करना होगा। जिसके बाद आपके क्षेत्र का पोस्टमैन ( डाकिया ) आपके घर पहुंच कर बच्चे का आधार कार्ड बनाने का काम तत्काल कर देगा। ये सुविधा सिर्फ 15 साल तक के बच्चों के लिए ही है।

दरअसल, हेड पोस्टऑफिस यानि प्रधान डाकघर में आम लोगोें का आधार कार्ड पहले से ही बनाया जा रहा है। मगर अब पोस्ट ऑफिस अपने पोस्टमैन को 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड घर पर बनाने के लिए प्रशिक्षित कर रहा है। इस काम उसका सहयोग कर रहा है महिला एवं बाल कल्याण विभाग। दरअसल ये पहल सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एकाउंट खोलने में पड़ने वाली जरूरतों को देखते हुए की गयी है।

ऐसे बनेगा बच्चों का आधार कार्ड

डाक विभाग 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए बच्चे का आईडी प्रूफ के लिए अस्पताल सर्टिफिकेट या स्कूल का प्रमाण पत्र के साथ अभिभावकों का आधार कार्ड लेकर डाकिया अपने डिवाइस पर अपलोड करेगा और अन्य जानकारियां भरेगा। बच्चे का फिंगरप्रिंट, चेहरे और आंखों का स्कैन करेगा। इस प्रक्रिया के एक हप्ते बाद बच्चे का आधार कार्ड उसके अभिभावक को भेज दिया जाएगा।

Published on: