
लखनऊ.सरकारी नौकरी करने की चाहत हर किसी की होती है। कोई एक बार में ही दिया गया सरकारी नौकरी का एक्जाम पास कर लेता है, तो वहीं किसी को दूसरे, तीसरे या बाकी अटेम्पट्स में सफलता मिलती है। 12वीं या ग्रैजुएशन पास करने के बाद लगभग हर युवा इस कोशिश में रहता है कि उसे सरकारी नौकरी मिले। इस लिहाज से सरकारी नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने 542 पदों पर वैकेंसी जारी की है, जिसके लिए 26 मार्च से 27 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता है। इसकी सैलेकी 40,000 से शुरू होगी।
जरूरी सूचना
AAI के पद के लिए अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना जरूरी है। उनकी उम्र 27 से 32 वर्ष तक की होनी चाहिए। उम्मीदवार योग्यता से जु़ड़ी जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
ये होगी चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा। चुने गए अभ्यर्थियों को 1 लाख 40 हजार रुपये का वेतन भी मिलेगा।
इस तरह करें आवेदन
जो अभ्यर्थी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने का समय 26 मार्च से 27 अप्रैल तक ही सीमित है।
जरूरी जानकारी
पद का विवरण: जूनियर एग्जीक्यूटिव।
शैक्षिक योग्यता: ट्रेड के अनुसार इंजी. डिग्री और मान्य गेट-2018 का स्कोर।
आयु सीमा: 27 से 32 साल तक।
हर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क: GEN और OBC के लिए 300 रुपये।
चयन का आधार: गेट स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाकर मौजूदा दिशा निर्देशों के अनुसार एप्लीकेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। गेट स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद मई या जून में लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। जो अभ्यर्थी इसमें सफल होंगे, उनका चयन इंटरव्यू के जरिये होगा।