लखनऊ

आज का तापमान, कल का मौसम : गोरखपुर रहा सबसे गर्म और इटावा का तापमान सबसे न्यूनतम

UP Weather News : यूपी में अब रात के साथ-साथ दिन में भी ठंड बढ़ने लगी है। पछुआ हवाएं ठंड को गति दे रही हैं। आइए जानते हैं कुछ प्रमुख शहरों का मौसम...।

less than 1 minute read
Nov 10, 2025
नोएडा में धुंध के बीच गुजरते लोग, PC- IANS

UP Weather News : यूपी में मौसम बदल रहा है। रातों के साथ-साथ हवाओं ने अब दिन में भी ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 से 4 दिनों में यूपी में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। वहीं कुछ इलाकों में कोहरा छा सकता है। यूपी में बारिश के संभावना लगभग न के बराबर है।

यूपी में न्यूनतम तापमान 2-4°C तक लुढ़क सकता है। लखनऊ, कानपुर, आगरा जैसे शहरों में रातें सिंगल डिजिट (8-12°C) की ओर बढ़ेंगी। अधिकतम तापमान 25-28°C के आसपास रहेगा, लेकिन ठंडी हवाओं से दिन भी ठंडा लगेगा।

ये भी पढ़ें

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, जानें क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

पश्चिमी विक्षोभ एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तरी हरियाणा में समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। साथ ही, मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी धाराओं में एक चक्रवात भी सक्रिय है, जिसका अक्ष समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर 82° पूर्वी देशांतर के साथ 33° उत्तरी अक्षांश के उत्तर में स्थित है। यह चक्रवात पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ रहा है।

आइए जानते हैं कि यूपी के प्रमुख शहरों का तापमान और कल का मौसम कैसा रहेगा…।

शहरआज का तापमान तापमान (डिग्री में)कैसा रहेगा का कल का मौसम
लखनऊ26मौसम शुष्क रहने की संभावना।
कानपुर27.3बादल छाए रहने की आशंका।
वाराणसी28.6मौसम शुष्क रहेगा।
गोरखपुर31.2सुबह तराई इलाकों में धुंध छाई रहेगी।
गाजीपुर26आद्रता बढ़ने के कारण कोहरे में बढ़ोत्तरी।
झांसी28.7मौसम शुष्क रहने की संभावना।
आगरा27.6वातावरण में हल्की धुंध छाई रहेगी।
मथुरा27.3शीत लहर चलने की संभावना।
बरेली 26.0सुबह कोहरा पड़ने की संभावना।
मुरादाबाद27.0हल्की धुंध छाई रहेगी।
मेरठ28.3प्रदूषण के चलते छाई रहेगी धुंध।
गाजियाबाद26.3NCR में स्मॉग का कहर।
नोएडा27.4स्मॉग के कारण लोगों को हो रही परेशानी।
ग्रेटर नोएडा27.4स्मॉग के कारण लोगों को हो रही परेशानी।
बिजनौर28.3वातावरण में बनी रहेगी नमी।
अलीगढ़28.6मौसम शुष्क रहने की संभावना।
सहारनपुर26.8वातारवरण में हल्की नमी रहने की संभावना।
गोंडा28तराई क्षेत्र होने के कारण सुबह छाएगा कोहरा।
लखीमपुर29तराई क्षेत्र होने के कारण सुबह छाएगा कोहरा।

ये भी पढ़ें

गैस गीजर ने बर्थ-डे गर्ल की ले ली जान… नहाने गई और अंदर ही बेहोश हो गई

Published on:
10 Nov 2025 06:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर