लखनऊ

AAP नेता संजय सिंह ने चुनाव आयोग को बताया बीजेपी का भोंपू

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी हैं संजय सिंह

less than 1 minute read
Mar 14, 2021
sanjay_singh_1.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने चुनाव आयोग को भारतीय जनता पार्टी का भोंपू करार दिया। आप नेता ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'भाजपा का भोपू है चुनाव आयोग। भाजपा जो बोलेगी वही चुनाव आयोग बोलेगा। जो तुमको हो पसन्द वही बात कहेंगे। तुम दिन को कहो रात तो हम रात कहेंगे।' उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। संजय सिंह ने ट्वीट के साथ एक न्यूज वेबसाइट का लिंक शेयर किया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया।

इससे पहले एक और ट्वीट में अखबार की कटिंग शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने लिखा, 'मैंने 'जल-जीवन मिशन' में हजारों करोड़ के भ्रष्टाचार का खुलासा किया तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने चोरी चुपके आईएएस अधिकारी सुरेंद्र राम का ट्रांसफर कर दिया। इस महाघोटाले में सबको जेल जाना पड़ेगा। आदित्यनाथ जी लीपा-पोती से काम नहीं चलेगा।'

Updated on:
14 Mar 2021 03:32 pm
Published on:
14 Mar 2021 03:29 pm
Also Read
View All
मुहर्रम पर शक्ति प्रदर्शन नहीं चलेगा! 12 फीट से ऊंचे ताजिया की नहीं मिलेगी अनुमति, योगी सरकार का बड़ा फैसला

UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप