लखनऊ

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बनीं Bigg Boss के घर की पहली ‘बॉस लेडी’

अक्षरा सिंह और भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह का अफेयर सुर्खियों में रहा है।

2 min read
Aug 11, 2021
akshra_singh.jpg

लखनऊ. भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह(Bhojpuri Actress Akshara Singh) बिग बॉस ओटीटी(Bigg Boss OTT) में घर की पहली बॉस लेडी बन गई हैं। डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर के रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में भी हर सीजन की तरह ही कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से लड़ते दिख रहे हैं। सबसे पहले भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी में खूब लड़ाई हुई।

नंबर 1 पर खड़ी हुई थी अक्षरा

सभी कंटेस्टेंट्स को अपनी जोड़ियों में एक से लेकर छह नंबर पर खड़े होने के लिए कहा गया। अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) और प्रतीक सहजपाल नंबर 1 पर जाकर खड़े हो गए। दूसरे नंबर पर राकेश बापट और शमिता शेट्टी इसके बाद करण नाथ और रिद्धिमा पंडित तीसरे नंबर खड़े थे।

पहली ‘बॉस लेडी’ बनी अक्षरा

कनेक्शन्स की इस रैंकिंग से घर के बाकी कंटेस्टेंट कुछ खुश नजर नहीं आ रहे थे। इस पर सबकी काफी बहस हुई लेकिन पहली जोड़ी यानी अक्षरा और प्रतीक नहीं मानें और आखिर में सीमा तपारिया ने अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) और प्रतीक सहपाल को ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) का कनेक्शन नंबर 1 अनाउन्स कर दिया। इसी के साथ भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) बिग बॉस के घर की पहली ‘बॉस लेडी’ बन गईं और प्रतीक सहजपाल ‘बिग बॉस’ के पहले ‘बॉस मैन’।

पवन सिंह से अफेयर से आई थी सुर्खियों में

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) के प्रोमो में जब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एट्री ली थीं, तब वो कह रही थीं कि वो दूसरों को रुलाने आईं है, लेकिन पहले ही दिन अक्षरा सिंह खूब फूट-फूट कर रोईं थी। अक्षरा सिंह और भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह का अफेयर सुर्खियों में रहा है।

बताते चले कि अक्षरा सिंह (Bhojpuri Actress Akshara Singh) का जन्म 30 अगस्त 1993 को मुंबई में हुआ था। अक्षरा सिंह मूल रुप से बिहार के पटना की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम बिपिन सिंह और मां का नाम निलिमा सिंह है। अक्षरा सिंह ने साल 2011 में आई भोजपुरी फिल्म ‘प्राण जाए पर वचन ना जाए’ से अपना डेब्यू किया था। अक्षरा सिंह छोटे पर्दे के शो ‘काला टीका’ में भी नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री के साथ-साथ अक्षरा सिंह एक सिंगर भी हैं।

Published on:
11 Aug 2021 05:50 pm