लखनऊ

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा सरकार बनने पर शपथ ग्रहण के एक घंटे बाद ही कर देंगे यह बड़ा काम

बुधवार को सीएम योगी ने चुनावी सभा में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा था तो वहीं गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनको जवाब दिया है.
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2018, 8:03 PM IST
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

लखनऊ. पांच राज्यों के चुनाव के लिए सभी दलों ने हुंकार भर दी है। बुधवार को सीएम योगी ने छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा था तो वहीं गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनको जवाब दिया है खासकर उस बयान का जिसमें सीएम ने कहा था कि जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं। इसी के साथ उन्होंने सरकार बनने पर किसानों के लिए बड़ी घोषणा भी की।

जब सबने दिया साथ, तो क्यों नहीं हुआ सबका विकास-

गुरुवार को छत्तीसगड़ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे थे जहां उन्होंने आम सभा को संबोधित करते हुए भाजपा व सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इस दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के सबसे बड़े नेता ने कहा है कि पूर्व में प्रति व्यक्ति आय 12 से 13 हजार रुपए थी, जो 15 वर्षों बाद 90 हजार से अधिक हो गई है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर किसकी आय 90 हजार रुपए है। वहीं सबका साथ सबका विकास के नारे पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जब सबने साथ दिया तो फिर सबका विकास क्यों नहीं हुआ। क्यों उनके विकास से आदिवासी, गरीब, महिलाएं छूट गई हैं।

सीएम योगी को जवाब-

वहीं सपा अध्यक्ष ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर बड़ा कटाक्ष किया और कहा कि वो कहते हैं कि जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं। हम कहते हैं जो आदिवासी भाइयों, महिलाओं, पिछड़ों का नहीं वो किसी काम नहीं।

शपथ ग्रहण के घंटे बाद ही किसानों का कर्ज होगा माफ-
इस दौरान अखिलेश यादव ने ऐलान करते हुए कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हमने कहा है कि शपथ के एक घंटे के भीतर ही कैबिनेट होगी और उसके तुरंत बाद किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

Published on: