26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव के करीबी नेता के बेटे की अचानक हुई मौत, सपा में मचा हड़कंप

अखिलेश यादव के करीबी नेता के बेटे की अचानक हुई मौत, सपा में मचा हड़कंप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 15 Nov 2018, 1:20 PM IST

news

अखिलेश यादव के सबसे करीबी नेता के बेटे की अचानक हुई मौत, सपा में मचा हड़कंप, फौरन पहुंचे सभी नेता

बहराइच. सपा से चार बार विधायक रहे शब्बीर अहमद वाल्मीकि के बड़े पुत्र संजय वाल्मीकि उर्फ शेबू की लाइसेंसी गन की गोली लगने से मौत की घटना सामने आई है। मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले इस पूर्व विधायक के तीन बेटों संजय वाल्मीकि (शेबू) नदीम मन्ना व आज़म वाल्मीकि एक साथ तीनों इस बार हुए जिला पंचायत के चुनाव में भारी मतों के साथ जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे। राजनीतिक घरानों की दृष्टि से पूर्व विधायक शब्बीर अहमद वाल्मीकि का मौजूदा समय में सबसे बड़ा घराना माना जाता है। जिनके बड़े बेटे शेबू की देर रात संदिग्ध परिस्तिथियों में गोली लगने से मौत हो गयी। जिस घटना से सनसनी फैल गयी। परिवारीजनों के मुताबिक देर रात लाइसेंसी गन को साफ करते समय गोली चलने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिस प्रकरण की जांच पुलिस टीम द्वारा की जा रही है।


समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक शब्बीर अहमद वाल्मीकी के बड़े बेटे संजय उर्फ शेबू की खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत की घटना सामने आई है। बीती रात बुधवार तकरीबन 1 बजे के आस पास जिला पंचायत सदस्य शेबू के मोहल्ला बशीरगंज में उनके आवास पर गोली लगने की भनक पाकर परिजनों ने उन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ के लिए रिफेर कर दिया, लेकिन लखनऊ ले जाने के लिए जैसे ही उन्हें एम्बुलेंस में लिटाया गया। उन्होंने दम तोड़ दिया।

आपको बता दें की मृतक खुद जिला पंचायत सदस्य था और मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना का बड़ा भाई था। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रोरो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल गोली लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजन रिवाल्वर साफ़ करते समय गोली चलने का अनुमान लगा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग