लखनऊ

पीएम मोदी पर अखिलेश यादव का हमला, सदन में उनके भाषण पर कहा यह

लोकसभा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। ज्यादातर उनके निशाने पर कांग्रेस व देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू रहे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Feb 2020, 6:44 PM IST
Modi akhilesh
Modi akhilesh

लखनऊ. लोकसभा में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। ज्यादातर उनके निशाने पर कांग्रेस व देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू रहे। कांग्रेस ने सदन के अंदर व बाहर तो इसकी निंदा करते हुए हंगामा किया ही, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा।

अखिलेश यादव ने कहा यह-

पीएम मोदी के भाषण के दौरान अखिलेश यादव भी सदन में मौजूद थे। आज की कार्रवाई खत्म होने के बाद उन्होंने पीएम मोदी के भाषण को दिल्ली चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि दिल्ली में चुनाव है इसलिए उन्होंने लंबा भाषण दिया। अखिलेश ने आगे कहा कि उम्मीद थी कि पीएम मोदी मां गंगा के लिए कुछ कहेंगे। वो इसलिए भी हो सकता है क्योंकि हमारे मुख्यमंत्री बाबा जी ने कूड़े-नाले के साथ सेल्फी ली थी। गंगा की सफाई के लिए इन्हें कोई नंबर नहीं दिए जाएंगे।

आपको बता दें पीएम मोदी ने आज सरकार पर लग रहे एक-एक आरोपों का बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उनकी तुलना ट्यूबलाइट से कर दी। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए किसी ने देश का बंटवारा कर दिया था। सीएए को लेकर

Published on: