लखनऊ

वाराणसी में फ्लाईओवर गिरने पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- उम्मीद है आप सिर्फ ये नहीं करेंगे

घटना पर समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी दुख जताया है और प्रदेश सरकार को एक नसीहत भी दे दी है।
2 min read
• •
Updated: 15 May 2018, 8:52 PM IST
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

लखनऊ. वाराणसी में अचानक निर्माणाधीन पुल गिरने की घटना ने पूूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। यूपी में शासित भाजपा सरकार की ओर से प्रशासन स्तर पर राहत कार्य के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं वहीं जो दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दे दिए गए हैं। वहीं घटना पर समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी दुख जताया है और प्रदेश सरकार को एक नसीहत भी दे दी है।

अखिलेश यादव ने दिया बयान-

अखिलेश यादव ने वाराणसी में मौजूद अपने कार्यकर्ताओं से घटनास्थल पर घायलों की मदद करने की अपील की है। अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह भी कहा है कि मैं सरकार से ये अपेक्षा करता हूँ कि वो केवल मुआवज़ा देकर अपनी ज़िम्मेदारी से नहीं भागेगी। उन्होंने ट्वीट किया, "वाराणसी में पुल के हादसे में लोगों को बचाने के लिए मैं वहाँ के अपने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वे बचाव दल के साथ पूरा सहयोग करें और सरकार से ये अपेक्षा करता हूँ कि वो केवल मुआवज़ा देकर अपनी ज़िम्मेदारी से नहीं भागेगी बल्कि पूरी ईमानदारी से जाँच करवायेगी।"

प्रदेश सरकार से अखिलेश ने मांगा जवाब-

उन्होंने अगले ही ट्वीट पर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र पर विकास पर टिप्पड़ी की। उन्होंने लिखा, "ये है देश की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले संसदीय क्षेत्र में विकास की सच्चाई। ये हाल तब है जबकि प्रदेशीय मंत्री यहां लगातार तथाकथित निरीक्षण करने आते रहे हैं। ये हादसा एक ऐक्सिडेंट है या भ्रष्टाचार का परिणाम, आज प्रदेश की सरकार को ये जवाब वाराणसी की जनता को देना ही होगा।"

शाम को हुआ हादसा, सेना के जवान व एनडीआरएफ की टीम राहत कार्य में लगी-

वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा आज मंगलवार शाम को 5.30 बजे के करीब गिर पड़ा जिससे पुल की शटरिंग के लिए बने फ्लाईओवर के नीचे रोडवेज बस व जीप समेत कई दोपहिया वाहन दब गये हैं। करीब 50 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही तो वहीं प्रारंभिक सूचना के अनुसार 15 लोगों के मरने की आशंका है। बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। इसके चलके एक दर्जन से अधिक घायलों को मंडलीय अस्पताल एवं बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सेना के जवान व एनडीआरएफ की टीम राहत कार्य में लगी है।

Published on:
Also Read
View All
यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

‘ना सरकार आने वाली, ना PDA काम करेगा, 5 साल में सिर्फ अपनी जाति को बढ़ाया आगे’, ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर पलटवार

लखनऊ के प्रभु प्लाजा की 3 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, रजाई-गद्दों के गोदाम तक पहुंची लपटें, 5 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

अखिलेश यादव SIR वापस लेने की मांग क्यों नहीं करेंगे? CM योगी बोले- यूपी में मुस्लिम वोटर 1.65 प्रतिशत बढ़े