लखनऊ

‘जब से BJP की सरकार आई है तब से लोग बीयर ही पी रहे हैं’, अखिलेश यादव ने ‘गांजे’ का भी किया जिक्र

Akhilesh Yadav Big Statement: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से BJP की सरकार आई है तब से लोग बीयर ही पी रहे हैं।

2 min read
Apr 11, 2026
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

Akhilesh Yadav Big Statement: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शुक्रवार को 2 दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब भी BJP मुद्दों पर घिरती है या हारती नजर आती है, तो वह संवैधानिक संस्थाओं के पीछे छिपकर विपक्ष पर प्रहार करती है।

ये भी पढ़ें

‘सपा चिंतित है परलोक से वापस लाकर उनका नाम कैसे जुड़वाएं’, ओपी राजभर बोले- कहना बहुत आसान है, करना बड़ा कठिन

संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED), केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन एजेंसियों के नाम पर विपक्षी नेताओं को डराने और दबाव बनाने की कोशिश की जाती है, लेकिन अब जनता के बीच भाजपा की यह रणनीति बेनकाब हो चुकी है।

फॉर्म-7 के जरिए वोट कटवाने की साजिश का आरोप

सपा प्रमुख ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने बड़े पैमाने पर फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए फार्म-7 भरवाकर समाजवादी पार्टी के वोट कटवाने की साजिश रची। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों के भी फर्जी हस्ताक्षर किए गए जो खुद साइन तक नहीं कर सकते। अखिलेश ने कहा कि इस पूरे मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जो चिंता का विषय है।

जयपुर की साझी विरासत की सराहना

जयपुर पहुंचने पर अखिलेश यादव ने शहर की सांझी सांस्कृतिक विरासत की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि जयपुर देश के लिए एक मिसाल है, जहां विभिन्न समुदायों के लोग मिलजुल कर रहते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी यहां अपने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से आई है।

भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने और महंगाई कम करने जैसे बड़े वादे किए गए थे, लेकिन धरातल पर कोई ठोस परिणाम नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में अन्याय और अत्याचार बढ़ा है, जिससे आम जनता परेशान है।

वहीं अखिलेश यादव का एक बयान भी चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने कहा, '' जब से BJP की सरकार आई है तब से लोग बीयर ही पी रहे हैं। लोग टेंशन में हैं, परेशानी में हैं। अपनी परेशानी दूर करने के लिए गांजा और इस तरह की चीजें का इस्तेमाल हो रहा है। क्या करें उन लोगों की मजबूरी है।''

ये भी पढ़ें

‘एक दिन में 4 से 5 लोगों के साथ सोना पड़ता था, बहुत पीड़ा होती थी’, कक्षा 9वीं की दुष्कर्म पीड़िता बोली, पग-पग हुआ फरेब
Also Read
View All