लखनऊ

चायवाले को अखिलेश यादव ने गिफ्ट किया पीतल का भगोना, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

फतेहपुर में चायवाले पर कार्रवाई को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे गरीबों का उत्पीड़न बताया और PDA एकता की बात कही।

2 min read
Apr 20, 2026
अखिलेश यादव ने PDA कार्ड खेलकर बढ़ाई सियासत Source- X

UP Politics: यूपी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। फतेहपुर में एक गरीब चायवाले पर एल्युमीनियम के बर्तन इस्तेमाल करने के आरोप में छापेमारी का मामला उठाते हुए उन्होंने इसे राजनीतिक प्रताड़ना बताया। फतेहपुर में जिस चाय की दुकान पर छापेमारी की गई थी, उस चायवाले को अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित सपा पार्टी कार्यालय बुलाया। वहाँ उन्होंने चायवाले को पीतल का भगोना गिफ्ट किया। अखिलेश ने कहा कि सरकार गरीब चायवाले को परेशान कर रही है।

ये भी पढ़ें

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 44 ASP समेत कई DM बदले, जानें किसे कहाँ मिली पोस्टिंग

अखिलेश का व्यंग्य और सवाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने सवाल किया कि क्या दुनिया के बड़े ब्रांड के बर्तन और कुकर बेचने या घरों में रखने पर भी छापेमारी होगी? उन्होंने एक्स पर लिखा कि एक गरीब चायवाले को सिर्फ एल्युमीनियम का बर्तन इस्तेमाल करने पर सरकारी विभाग और भाजपाइयों के गुर्गे प्रताड़ित कर रहे हैं। अखिलेश ने व्यंग्य करते हुए लिखा कि ये भी दिखवा लीजिए कि जब आपके यहाँ खिचड़ी बनती है तो उसका बर्तन कहीं एल्युमीनियम का तो नहीं है? या फिर उसे भी सोने में ढलवा लिया है? उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जब भी किसी की रोजी-रोटी छीनने की कोशिश करेगी, तब सपा अपनी पूरी ताकत से उसकी मदद करेगी।

पीडीए की एकता का ऐलान

अखिलेश यादव ने जोर देकर कहा कि वर्चस्ववादी भाजपा की क्रूरता का जवाब पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की एकता से दिया जाएगा। उन्होंने पूछा कि 5 बड़ा या 95? उन्होंने लिखा कि अब पीडीए साथ-साथ बढ़ेगा और पीडीए ही पीडीए की ताकत बनेगा। अखिलेश का आरोप है कि भाजपा और उसके साथी 2024 के चुनावी पराजय को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें डर है कि देश की 95% आबादी से बना पीडीए जब एकजुट होकर खड़ा होगा, तो भाजपा का क्या होगा।

भाजपा पर गंभीर आरोप

अखिलेश ने भाजपा पर पुराने आरोप दोहराते हुए कहा कि ये लोग आजादी से पहले भी देश से गद्दारी करते थे, स्वतंत्रता सेनानियों के खिलाफ मुखबिरी करते थे। उन्होंने भाजपा को “विषग्रंथी” बताया और कहा कि ये लोग देश को धोखा देकर अकूत दौलत इकट्ठा करते रहे हैं। उन्होंने भाजपा की मानसिकता को “घृणित” और “विषैली” बताया। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के आधिकारिक हैंडल से जो अपमानजनक पोस्ट की गई, वो राजनीतिक नैतिक पतन का दस्तावेज है।

पीडीए समाज पर असर

अखिलेश का कहना है कि भाजपा ने पीडीए समाज के साथ एक लकीर खींच दी है। अब भाजपा में शामिल पीडीए समाज के सांसद, विधायक और कार्यकर्ताओं का राजनीतिक भविष्य खत्म हो गया है। पीडीए समाज उन्हें हमेशा के लिए अस्वीकार कर देगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के अंदर भ्रष्टाचार और आपसी लड़ाई बढ़ रही है। जल्द ही ये लोग खुद-ब-खुद टूट जाएंगे। अखिलेश ने समर्थकों से अपील की कि पीडीए की एकता को और मजबूत करें। उन्होंने कहा कि जब-जब पीडीए का अपमान होता है, तब उसकी एकजुटता और मजबूत हो जाती है।

ये भी पढ़ें

स्मृति ईरानी ने अखिलेश यादव को दी “गढ़ छोड़ने” की चुनौती, कहा- दम है तो गोरखपुर से लड़ो चुनाव
Published on:
20 Apr 2026 07:45 am
Also Read
View All