लखनऊ

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, सूची से शिवपाल का नाम गायब

आगरा के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

2 min read
Oct 16, 2017

लखनऊ. आगरा के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस सूची में शिवपाल सिंह यादव का नाम गायब है। किरनमय नंदा पहले की तरह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, जबकि प्रोफेसर रामगोपाल यादव को प्रमुख महासचिव का पद दिया गया है। समाजवादी पार्टी में 10 महासचिव मनोनीत किए गए हैं। इनमें यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान, राज्य सभा सांसद नरेश अग्रवाल, रवि प्रकाश वर्मा, सुरेंद्र नागर, बलराम यादव, विशम्भर प्रसाद निषाद, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत सरोज, रामजी लाल सुमन, रामशंकर विद्यार्थी राजभर शामिल हैं।

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संजय सेठ को पहले की ही तरह ही कोषाध्यक्ष बनाए ऱखा गया है। इसके अलावा पार्टी में 10 सचिव बनाए गए हैं। जया बच्चन और अहमद हसन समेत 25 लोगों को सदस्य नामित किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में सात लोगों को शामिल किया गया है। इस तरह से कुल 55 सदस्यों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची घोषित की गई है। प्रोफेसर रामगोपाल यादव के हस्ताक्षर से जारी यह सूची 16 अक्टूबर को मीडिया को सौंपी गई।

ये भी पढ़ें

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, मामला दर्ज

अटकलों पर विराम
आगरा में जब 5 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ था। तब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव को फोन कर अग्रिम बधाई दी थी। माना जा रहा था कि अब समाजवादी पार्टी में सबुकछ ठीक हो गया है। अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उचित स्थान देंगे। लेकिन सोमवार को मीडिया में आई सपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लिस्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया मुलायम परिवार में अभी सब कुछ सामान्य नहीं है। हालांकि, चर्चा ये भी है कि अखिलेश यादव राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अगली सूची में उन्हें कोई पद दे सकते हैं।

शिवपाल बोले- परिवार में कोई विवाद नहीं
पत्रिका की टीम से बातचीत में शिवपाल यादव ने कहा अखिलेश जिंदाबाद। अखिलेश मेरा बच्चा है। आज वह आगे बढ़ रहे हैं तो हमें सबसे ज्यादा खुशी है। मैं चाहता हूं सपा उनके नेतृत्व में आगे बढ़े और सफलता चूमे। इसमें मेरा नाम भी जुड़ा है न। सपा परिवार में विवाद पर शिवपाल यादव ने कहा कि हमारे यहां कोई विवाद है ही नहीं। और फिर, किस घर में विवाद नहीं होता। विवाद होते हैं तो क्या रिश्ते खत्म हो जाते हैं? हम सब एक थे और एक ही रहेंगे।


सूची के पूरे सदस्यों के लिए देखें यह पूरी लिस्ट

ये भी पढ़ें

सपा में शिवपाल सिंह को फिर मिलेगी ये बड़ी भूमिका, मुलायम कराएंगे टीम अखिलेश में वापसी!
Updated on:
16 Oct 2017 04:27 pm
Published on:
16 Oct 2017 04:18 pm
Also Read
View All