28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, मामला दर्ज

आरकेपुरम थाना क्षेत्र में पिछले दिनों कुछ लोगों ने एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
less than 1 minute read
Google source verification
 teen girl raped

teen girl raped

आरकेपुरम थाना क्षेत्र में पिछले दिनों कुछ लोगों ने एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

महिला ने अपना घर योजना निवासी सोनू सिंधी के खिलाफ अदालत में परिवाद पेश किया था। इसमें कहा था उसने सोनू से नवम्बर 2011 में 1.50 लाख रुपए कर्ज लिया था।

इसकी एवज में अपना मकान गिरवी रखा था। कर्ज चुकाने के बाद जब वह मकान के कागजात लेने गई तो उसने कागजात नहीं दिए। 11 फरवरी को सोनू अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर आया और उससे अभद्रता की।

उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। परिवाद पर पुलिस ने सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच उप अधीक्षक सिद्धांत शर्मा कर रहे हैं।