28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कांग्रेस समाजवादी पार्टी को खत्म करने की कर रही कोशिश’, गठबंधन को लेकर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा

Om Prakash Rajbhar: उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाजवादी पार्टी को खत्म करने की कोशिश कर रही है और इसके बाद कांग्रेस सत्ता में आएगी।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Sep 28, 2026

UP Politics News

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (फोटो- @oprajbhar/ X)

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बयानबाजी तेज है। इसी बीच कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी को लेकर कांग्रेस पर बड़ा दावा किया है। राजभर ने कहा कि कांग्रेस समाजवादी पार्टी को खत्म करने की कोशिश कर रही है और इसके बाद कांग्रेस सत्ता में आएगी। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि फिलहाल दोनों दलों के बीच टकराव चल रहा है और गठबंधन करना है या नहीं, यह दोनों पार्टियों पर निर्भर है।

कांग्रेस और सपा के बीच टकराव का दावा

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कांग्रेस एक बड़ी राष्ट्रीय पार्टी है, जबकि ये सभी क्षेत्रीय पार्टियां हैं। अब कांग्रेस इन्हें अपने पाले में करने और समाजवादी पार्टी को खत्म करने की कोशिश कर रही है। इनके खत्म होते ही कांग्रेस सत्ता में आएगी। राजभर का यह बयान ऐसे समय आया है जब उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर नेताओं की ओर से अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं। दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर भी चर्चा चल रही है।

सपा और कांग्रेस के नेता कोमा में चले गए- ओपी राजभर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को लेकर सवाल पूछे जाने पर ओम प्रकाश राजभर ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सही कह रहे थे। ऑपरेशन सिंदूर में पहली बार आपने देखा कि सशस्त्र बलों को पूरी छूट दी गई और उन्होंने पाकिस्तान के अंदर 100 किलोमीटर तक जाकर आतंकियों के नौ ठिकानों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान की कमर टूट गई और समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के नेता कोमा में चले गए। उन्हें इस बात की चिंता होने लगी कि पाकिस्तान में इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई। वे बहुत परेशान थे और बोल नहीं पा रहे थे, बेचारे कोमा में चले गए।

अखिलेश यादव को अमेठी जाने की सलाह

ओम प्रकाश राजभर ने अपने एक्स पोस्ट में भी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच चल रही खींचतान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है ना? यह राष्ट्रीय पार्टी है, जबकि यह एक क्षेत्रीय पार्टी है। इसलिए अगर दोनों की तुलना करेंगे तो यह छोटी ही होगी। अब कांग्रेस के मुकाबले इनकी स्थिति यही है। अब हम अखिलेश यादव से कहेंगे कि आप अभी रायबरेली गए हैं, अमेठी भी घूम आइए। अगली बार जब रथ पर बैठें तो एक चक्कर लगाकर वहां भी जाइए। और समाजवादी पार्टी के जो लोग कांग्रेस को आंखें दिखा रहे हैं, उन्हें अभी कांग्रेस के बारे में पता नहीं है। कांग्रेस वाले उन्हें बर्बाद करके छोड़ देंगे। कांग्रेस ने ममता के साथ जैसा किया, अखिलेश के साथ भी वैसा ही करेगी। बस इंतजार कीजिए और देखिए।

वह खुद को भगवान कृष्ण का वंशज बताते हैं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि लोग गाय की पूजा करते हैं। गांवों में घर को गोबर से लीपने और उसे शुद्ध करने की परंपरा रही है और आज भी यह परंपरा चली आ रही है। अब जो लोग इस परंपरा को नहीं मानते, जैसे अखिलेश यादव अयोध्या जाकर भगवान राम का आशीर्वाद लेने भी नहीं गए। वह खुद को भगवान कृष्ण का वंशज बताते हैं, लेकिन मथुरा भी नहीं गए और फिर कहते हैं कि हम कृष्ण के वंशज हैं। अगर आप कृष्ण के वंशज हैं तो आपको उनकी परंपरा और विचारों का पालन करना चाहिए, लेकिन उनके विचार अलग हैं।