अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला देते हुए मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कांग्रेस एक बड़ी और राष्ट्रीय पार्टी है, जबकि समाजवादी पार्टी एक क्षेत्रीय दल है। इसलिए यदि आप इनकी तुलना करेंगे तो वे जाहिर तौर पर छोटे नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि अब हम अखिलेश जी से यही कहेंगे कि आप अभी रायबरेली गए थे, जाइए और अमेठी का भी दौरा कीजिए। अगली बार जब आप रथ पर बैठें तो एक चक्कर उधर भी जरूर लगाइए। समाजवादी पार्टी के जो लोग कांग्रेस को आंखें दिखा रहे हैं, वे अभी कांग्रेस को अच्छी तरह जानते नहीं हैं। कांग्रेस के लोग उन्हें बर्बाद कर देंगे और बीच में ही छोड़ देंगे। जिस तरह से कांग्रेस ने ममता बनर्जी के साथ किया था, वैसा ही वह अखिलेश के साथ भी करेगी। बस थोड़ा इंतजार कीजिए और देखिए क्या होता है?