लखनऊ

आजम को मारने की रची साजिश, जबरन दर्ज करा दिए मुकदमे फिर अखिलेश का विवादित बयान

Akhilesh Yadav on Azam Khan: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर संगीन आरोप लगाए। आजम पर अत्याचार से लेकर जातिवाद करने की बात कही।

2 min read
May 06, 2022
Akhilesh Yadav Said BJP Government try to Kill Azam Khan

सत्ता के गलियारों में सपा पार्टी के नेता इन दिनों चर्चा में हैं। कभी झगड़े तो कभी बयानबाजी सुनने को मिलती है। एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, सरकार के दबाव में आजम खां पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिन लोगों ने केस लिखाए, उनसे व्यक्तिगत बात की थी। उनका कहना था कि सरकार का दबाव है। अगर बात नहीं मानेंगे तो जान तक जा सकती है। अपने बयानों में उन्होंने आजम के साथ रिश्ते को बेहतरीन दिखाते हुए कहा आजम की पूरी मदद की जा रही है।

दरअसल बीते दिन अखिलेश यादव कानपुर से निकलते रहे थे। इस दौरान भौंती स्थित पीएसआईटी संस्थान के चेयरमैन प्रणवीर सिंह से मुलाकात के बाद मीडिया से भी मुखातिब हुए। ईद की बधाई देने संग कानपुर में जीत को लेकर मतदाताओं को बधाई भी दी। अखिलेश ने कहा, भाजपा सरकार में कुछ भी सुरक्षित नहीं है। बैंक के लॉकर में भी डकैती पड़ जा रही है। लोगों की मदद के लिए सपाई अधिकारी से भी मिले। अधिकारी ने माना और पीड़ितों को मुआवजा मिला। उन्होंने कहा कि किसी को भी घर से हटाने से पहले उसके रुकने का इंतजाम करना चाहिए। ट्रैफिक जाम, बिजली संकट पर सपा मुखिया ने कहा कि सपा सरकार ने प्लांट लगाने का काम किया था लेकिन बीजेपी ने संकट पैदा किया है। लोगों को बीजेपी सरकार गुमराह कर रही है।

अभी से ही जीत रहे लोकसभा सीटें

बातचीत के दौरान अखिलेश ने कहा कि सपा और गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में 24 सीटें अभी से ही जीत रहा है, इसके अलावा बाकी सीटों पर भी आगे रहकर जीत दर्ज करेंगे। यह बात भाजपा भी जानती है। इसलिए वह चुनाव से पहले कुछ भी फैला सकती है। लड़ाई भी करा सकती है। किसी पार्टी या नेता से हिसाब करना है तो भाजपा की रिसर्च टीम ट्वीट बनाकर करती है। डाटा बता रहे हैं कि सपा सिर्फ साढ़े तीन लाख वोट से ही भाजपा से पीछे है। इस दौरान बीजेपी पर कई संगीन आरोप भी लगाए।

कानपुर की पुलिस में नहीं कोई लगाम

अखिलेश ने कानपुर पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि पत्रकार के कपड़े उतारकर फोटो वायरल की गई, यह गलत है। यहां की पुलिस सभी सीमाएं तोड़ गई इसलिए कानपुर फेमस है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में सबसे अधिक जातिवाद है। प्रदेश में कुलपति से लेकर अधिकारियों तक के नाम देख लो, समझ आ जाएगा। सरकार पर जातिवाद और पुलिस की हरकतों पर निशाना साधा।

Updated on:
06 May 2022 03:59 pm
Published on:
06 May 2022 11:54 am
Also Read
View All