लखनऊ

अखिलेश यादव की खरी-खरी; बोले- सत्ता के अहंकार में किसान, नौजवान के साथ अन्याय कर रही BJP

UP Politics: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में किसान, नौजवान के साथ BJP अन्याय कर रही है।

2 min read
Oct 30, 2025
अखिलेश यादव ने SIR पर उठाए सवाल (Photo: ANI)

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में भाजपाई और सामंतवादी ताकतें किसानों और नौजवानों के साथ अन्याय कर रही हैं।

ये भी पढ़ें

मायावती के पास है सत्ता में लौटने का ‘राम बाण’ फॉर्मूला! बताया- कैसे पक्की होगी चुनाव में जीत की गारंटी?

अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

सपा मुखिया ने कहा कि किसानों पर अत्याचार करने में किसी भी हद तक सरकार जा रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में सामंतवादी ताकतें किसानों, नौजवानों, और महिलाओं सभी के साथ अन्याय कर रही हैं।

किसानों पर अत्याचार कर रही BJP: अखिलेश यादव

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सपा प्रमुख यादव ने कहा कि संविधान और संविधान निर्माता बाबा साहेब का नाम मिटाने का षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि BJP उत्तर प्रदेश में तो किसानों पर अत्याचार कर ही रही है, अन्य राज्यों, जहां उसकी सरकार है, वहां भी उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। किसानों की जमीन और फसल छीनने की साजिश BJP कर रही है।

'पीड़ितों की आवाज को दबाया जा रहा'

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि BJP सरकार में दबंग और अपराधी तत्वों के मनोबल इतने बढ़ गए कि कोई भी सुरक्षित नहीं है। यूपी में महिलाओं के खिलाफ अपराधों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। पीड़ितों की आवाज को दबाया जा रहा है।

'2027 में BJP को सत्ता से बेदखल कर देगी जनता'

उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि यह पार्टी (BJP) ना संविधान का सम्मान करती है और ना ही कानून का पालन करती है। BJP और उसके समर्थक समूह बार-बार संविधान को कमजोर करने और डॉ. अम्बेडकर के विचारों को मिटाने की कोशिश करते रहे हैं। समाजवादी पार्टी और PDA (प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन) संविधान और बाबा साहेब के विचारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता 2027 में BJP को सत्ता से बेदखल कर देगी और उसके अहंकार, शोषण और जुल्म का अंत करेगी।

ये भी पढ़ें

जबरन पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था पति; मना किया तो 2 मंजिला इमारत से फेंक कर निकाली भड़ास

Also Read
View All

अगली खबर