Akhilesh Yadav said white lies told sitting on white tables समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष में नीट छात्र की हत्या पर योगी सरकार पर बड़ी टिप्पणी की है उन्होंने कहा कि पशु व्यापारियों और अधिकारियों के बीच मिली भगत के कारण यह घटना हुई है। बुलडोजर से लोगों की आवाज दबाई जा रही है।
Akhilesh Yadav said white lies told sitting on white tables समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को अपने मुख्य नगर की कानून व्यवस्था के लिए अच्छा कार्य करना चाहिए। मुख्यमंत्री के गृह जनपद में इस प्रकार की घटना पहली बार नहीं हो रही है। इससे बड़ी घटनाएं भी हुई है। अखिलेश यादव सपा नेता राजेंद्र चौधरी का हाल-चाल लेने के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे थे। यहीं पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक व्यापारी की पुलिस ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। गोरखपुर और उसके आसपास के जिलों में बड़ी संख्या में घटनाएं हो रही हैं। जो कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि कुशीनगर में समाजवादी पार्टी के एक नेता पर नकली नोटों को रखने का फर्जी आरोप लगाया। हाई कोर्ट से उन्हें राहत मिली है। इस घटना में कुछ लोग जानवर लेकर जा रहे थे। मुख्यमंत्री को पॉलिटिकल निर्णय नहीं लेना चाहिए। उन्होंने माता प्रसाद पांडे का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वह व्यापारियों की मदद करने के लिए गए थे तो बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं को बुलडोजर से भेजा था।
अखिलेश यादव ने कहा कि क्या सरकार उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी जिनकी नाकामी से यह घटना हुई है? पुलिस की मिली भगत से जानवरों का कारोबार हो रहा है। नीट के छात्र की इस घटना में जान चली गई है। उनकी मांग है कि मृतक परिजनों को पांच करोड रुपए की मदद दी जाए। मुख्यमंत्री जी खुद जानते हैं कि मेडिकल की पढ़ाई में कितना खर्चा आता है? यदि वह डॉक्टर बन जाता तो उसकी क्या कीमत होती है?
अखिलेश यादव ने कहा कि लोगों को कानून व्यवस्था पर विश्वास नहीं रह गया है। उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री कितने लोगों से मिलकर न्याय दिला सकते हैं। सरकार की बदनामी ना हो, माफी भी मांगते हैं, गाजीपुर में हुई मौत के विषय में भाई ने पूरी जानकारी दी। वह भी बीजेपी का नेता था। एबीवीपी कार्यकर्ताओं और तमाम संगठन के नेताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया, बदनामी की गई। कौशांबी में दो उपमुख्यमंत्रियों ने दो समाज के लोगों को आपस में लड़ा दिया। उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला है। सफेद टेबल पर बैठकर सफेद झूठ बोला जा रहा है। आज बुलडोजर से लोगों को डराया जा रहा है, अन्याय किया जा रहा है। बुलडोजर से विपक्ष के लोगों की आवाज दबाई जा सकती है।