लखनऊ

सपा नेता का हुआ निधन, अखिलेश यादव ने दिया यह बयान

समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर फजल इमाम रिज़वी साहब का सोमवार को निधन हो गया।
less than 1 minute read
Aug 31, 2020
CAA आने के बाद दुनिया भर में बिगड़ गई देश की पहचान : Akhilesh Yadav

लखनऊ. समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर फजल इमाम रिज़वी साहब का सोमवार को निधन हो गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर फजल इमाम रिज़वी साहब के निधन पर गहरा शोक जताते हुए संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। बताया कि जनाब फज़ल इमाम रिज़वी साहब इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में उर्दू के पूर्व विभागाध्यक्ष भी रहे थे। उनके निधन से शिक्षा जगत को भारी क्षति हुई है।

सपा नेता रमन जौहरी का भी हुआ निधन-

इससे पूर्व रविवार को सपा नेता रमन जौहरी का निधन हो गया था। समाजवादी पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि उनका आकस्मिक मृत्यु हृदय घाती घटना है। अत्यंत दुखद! शोक संतप्त परिवार के प्रति सांत्वना एवं दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना।

Updated on:
31 Aug 2020 10:26 pm
Published on:
31 Aug 2020 10:26 pm