
rain in ajmer
लखनऊ. अगस्त माह खत्म हो गया और इस पूरे माह धूप छांव के बीच तेज बारिश भी खूब हुई। कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए, तो कहीं सुहावने मौसम ने लोगों को मन मोह लिया। मौसम विभाग की मानें तो अगस्त माह में बारिश ने बीते 44 साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वहीं सितंबर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। महीना बदलते ही मौसम भी अपना रुख बदल सकता है। हालांकि इस सितंबर माह बारिश की रफ्तार काफी धीमी रहेगी, लेकिन बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। बादल जाते-जाते कुछ-कुछ जगहों पर तेजी से बरस सकते हैं। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 तो न्यूनतम 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पिछले दिनों की तुलना में आज का दिन गर्म रहा।
44 साल का टूटा रिकॉर्ड-
मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय कहते हैं कि अगस्त माह में हुई बारिश ने 44 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद हवा में भी ठंडक का महसूस होना समुद्री घटना ला-नीना के सक्रिय होने की ओर इशारा कर रहा है। आगामी दिनों में इसका असर देखने को मिल सकता है, हालांकि अभी कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। अगस्त में हुई बारिश, हवा की रफ्तार और चटक धूप का निकालना मौसम चक्र परिवर्तन की ओर इशारा कर रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि इस बार ठंड ज्यादा और जल्दी पड़ सकती है।
Updated on:
31 Aug 2020 09:34 pm
Published on:
31 Aug 2020 09:34 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
