लखनऊ

‘मनरेगा को राम-राम करना ही BJP का लक्ष्य’, अखिलेश यादव बोले-गरीब कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा

Akhilesh Yadav On BJP: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मनरेगा को धीरे-धीरे खत्म करने की भाजपा की गोपनीय साजिश है।
2 min read
Jan 07, 2026
akhilesh yadav taunts bjp says this big thing about mnrega up politics lucknow news
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना। फोटो सोर्स फेसबुक (Akhilesh Yadav)

Akhilesh Yadav On BJP: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'जी राम जी' योजना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मनरेगा को धीरे-धीरे खत्म करने की BJP की गोपनीय साजिश है।

अखिलेश यादव का BJP पर तंज

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "मनरेगा का नाम बदलने से क्या होगा? दरअसल, ये मनरेगा को धीरे-धीरे खत्म करने की BJP की गोपनीय साजिश है। BJP सरकार एक तरफ मनरेगा का बजट कम से कमतर करती जा रही है, तो दूसरी तरफ राज्यों पर पैसा खर्च करने का इतना दबाव बना दिया गया है कि ‘GST सिस्टम’ में केंद्र से पैसा ना मिलने के कारण, पहले से ही खाली खजाने वाले राज्य, अतिरिक्त बजट की व्यवस्था कहां से कर पाएंगे? वे स्वयं ही इसे खत्म करने में जुट जाएंगे।"

'गरीब कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा'

अखिलेश यादव ने लिखा कि सैकड़ों ग्राम सभाओं को ‘अर्बन कैटेगरी’ में डालकर, उनका बजट भी BJP सरकार ने मार दिया है। सही मायनों में मनरेगा का नाम बदलना ही नहीं बल्कि उसको ‘राम-राम’ करना ही BJP का लक्ष्य है। BJP अपने सिवा किसी और का पेट भरते हुए नहीं देख सकती। गरीब कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।

CM योगी ने साधा समाजवादी पार्टी पर निशाना

बता दें कि CM योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विकसित भारत जी राम जी-गारंटी फार रोजगार एवं आजीविका मिशन को लेकर कांग्रेस व सपा पर निशाना साधा। CM योगी ने जी राम जी की सराहना करते हुए कहा कि अब गड्ढा खोदने एवं पाटने के बजाय रेन वॉटर हारवेस्टिंग, चेक डैम, सड़क, नाली, खेल मैदान, ओपन जिम, मंडी निर्माण एवं बड़ी पंचायतों में माल निर्माण जैसे स्थायी कार्य कराए जाएंगे।

PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह अधिनियम विकसित भारत की नींव बनेगा। प्रदेश की करीब 58 हजार ग्राम पंचायतों और एक लाख से अधिक राजस्व ग्रामों को लाभ मिलेगा।