लखनऊ

UP Politics: ‘महंगाई पर भाजपा की रसीद काट दी’, कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर का वीडियो शेयर कर अखिलेश यादव ने कसा तंज

Akhilesh Yadav and OP Rajbhar Latest News: कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर का वीडियो शेयर कर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उन पर जमकर हमला बोला। पढ़िए उन्होंने क्या-क्या लिखा है?
2 min read
May 10, 2026
akhilesh yadav took jibe at cabinet minister op rajbhar by sharing his video lucknow news
ओपी राजभर का बड़ा बयान। फोटो सोर्स फेसबुक (Omprakash Rajbhar)

Akhilesh Yadav and OP Rajbhar Latest News: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर जमकर निशाना साधा।

अखिलेश यादव ने X पर किया पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा, ''इन्होंने महंगाई पर भाजपा की रसीद काट दी, सिलेंडर पर भाजपा का चूल्हा फूंक दिया, पेट्रोल-डीज़ल के दामों पर पंप ही बैठा दिया… बस डॉलर के मुकाबले रुपये के गिरने पर बोलना भूल गये और अपनी उपेक्षा व अपनों के तिरस्कार पर भी।''

इससे पहले भी शेयर कर चुके हैं वीडियो

बता दें कि हाल ही में गाजीपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की जुबान फिसल गई थी। जहां उन्होंने एनडीए (NDA) की जगह समाजवादी पार्टी के अभियान पीडीए (PDA - पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) का नाम ले लिया। राजभर के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिस पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने चुटकी ली।

अखिलेश यादव ने किया पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा, '' सच अपने आप निकलता है और झूठ सोचकर बोला जाता है। आपने सच कहा, सही कहा ‘पीडीए’ आ रहा है। कोहनी मारकर मुंह से निकले सच को बदलने की कोशिश न की जाए। सच तो ये है कि मन से तो ये भी पीडीए ही हैं, बस अपने लालच के मारे हैं।''

अब जानिए पूरा मामला

दरअसल, गाजीपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अपनी सरकार और गठबंधन की उपलब्धियां बता रहे थे। इसी दौरान जोश- जोश में उनके मुंह से निकल गया, "पीडीए आ रहा है…"। जैसे ही उनके मुंह से यह शब्द निकला, वहां मौजूद पत्रकार और लोग हैरान रह गए।

राजभर के ठीक बगल में सुभासपा विधायक बेदी राम बैठे थे। जैसे ही उन्होंने पीडीए शब्द सुना, उन्होंने तुरंत कोहनी से राजभर को धक्का देकर उनकी गलती का अहसास कराया। इसके बाद राजभर ने अपनी बात को तुरंत सुधारा और एनडीए कहा, लेकिन तब तक उनका यह वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड हो चुका था और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Also Read
View All