लखनऊ

‘हार्दिक’ के चक्कर में बुरा फंसे अखिलेश यादव, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

अखिलेश यादव के ट्वीट में इस्तेमाल 'हार्दिक' शब्द पर कुछ ट्विटर यूजर्स ने आपत्ति जताते हुए सपा प्रमुख पर निशाना साधा है...
less than 1 minute read
Oct 21, 2018
akhilesh yadav
'हार्दिक' के चक्कर में बुरा फंसे अखिलेश यादव, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को 'हार्दिक श्रद्धांजलि' देना काफी भारी पड़ गया! सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एनडी तिवारी के निधन सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट हुआ था, जिसमें लिखा था, 'उप्र व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नारायण दत्त तिवारी जी के निधन पर हार्दिक श्रद्धांजलि!'

अखिलेश यादव के ट्वीट में इस्तेमाल 'हार्दिक' शब्द पर कुछ ट्विटर यूजर्स ने आपत्ति जताते हुए सपा प्रमुख पर निशाना साधा है। यूजर्स का कहना है कि 'हार्दिक' शब्द का इस्तेमाल किसी शुभ कार्य में बधाई व शुभकामना संदेश देने के लिये लिये होता है, जबकि निधन जैसे मौकों पर भावभीनी व अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि जैसे शब्दों का इस्तेमाल होता है।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे अखिलेश
ट्विटर यूजर Siddhartha Sachin लिखते हैं, 'ये हार्दिक श्रद्धांजलि का मतलब क्या है? हार्दिक बधाई तो समझ में आता है।
हार्दिक इस्तेमाल ज्यादा खुशी हो तो होता है।'

chetan giri goswami लिखते हैं- शर्म करो शर्म हार्दिक बधाइयाँ कब देते है

Doga लिखते हैं- 'हार्दिक शुभकामनाएं होती हैं और श्रद्धांजलि भावभीनि खैर नेताजी के... से गलती हो जाती है।'

शाम्भवी लिखती हैं- होता है, मार्मिक या भावभीनी जैसे शब्द इनके शब्दकोश में होते नहीं

ललीत चौधरी लिखते हैं- हार्दिक बधाई होती है और भावभीनी श्रद्धांजलि...

Koushal K लिखते हैं- अरे यादव जी ‘श्रद्धांजलि’ कभी भी ‘हार्दिक’ नहीं होती.. क्या यही संस्कार है .. अरे अरे आप तो नवाजवादी पार्टी से हो .. आपको कहाँ पता होगा।

Saket Jha लिखते हैं- कुछ बातें सिखायी नहीं जा सकतीं

Sanjay Kumar Kaushik लिखते हैं- हृदय से श्रद्धांजलि देने में गलत क्या है? दिवंगत बुजुर्ग को हृदय से ही नमन किया गया है। इन की भारतीय राजनीति में अहम भूमिका रही है, जो सदैव सम्मान के साथ देखी जाएगी।

देखें वीडियो...

Updated on:
21 Oct 2018 05:31 pm
Published on:
21 Oct 2018 01:47 pm
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब