International Women Day पर अखिलेश और डिंपल यादव ने आधी आबादी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं...
लखनऊ. आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। हर वर्ष 8 मार्च को इंटरनेशनल वीमेन डे (International Women Day) मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश-प्रदेश के तमाम दिग्गज राजनेताओं ने आधी आबादी को महिला दिवस की शुभकामनायें दी हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ही अंदाज में महिलाओं को वीमेन्स डे की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। उनके इस काम में हमेशा की तरह उनका साथ दिया है, कन्नौज से सांसद व उनकी पत्नी डिंपल यादव ने।
समजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने International Women Day पर अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ एक सुंदर सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'नारी की मुस्कान, सुशासन की पहचान।' ट्वीट में अखिलेश यादव जहां एक ओर देश की आधी आबादी को शुभकामनाएं दी हैं, वहीं सपा सरकार में महिलाओं के लिये किये गये काम गिनाये हैं। डिंपल यादव ने ट्वीट कर वीमेन्स डे की शुभकामनाएं दी हैं।
सपा सरकार के गिनाये काम
अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा है- समाज में नारी की बराबरी और भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा जैसे विषयों को हमने अपने समय में सर्वाधिक प्राथमिकता दी थी। यही महिला सशक्तीकरण के आधार हैं।
सदन में गूंगे बैठने वाले हमें सांप छछूंदर बोल रहे : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर शब्दबाण चलाये। उन्होंने मुख्यमंत्री के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने सपा-बसपा के आपसी तालमेल को सांप छछूंदर जैसा बताया था। अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग कभी सदन में गूंगे बनकर बैठे रहते थे, आज हमें सांप-छछूंदर बोल रहे हैं। जनता ने उन्हें टीवी पर सिर्फ आंसू बहाते हुए ही देखा है, जबकि सपा सरकार ने गांव-गांव, गली-गली और मोहल्लों में लैपटॉप बांटे हैं। फिर भी उन्हें चोर-चोर मौसेरे भाई नजर आ रहे हैं।