लखनऊ

कैराना उपचुनाव में ईवीएम की गड़बड़ी पर अखिलेश यादव ने किया यह ट्वीट

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर मशीनों की जल्द ठीक करने की मांग की है।
2 min read
• •
Updated: 28 May 2018, 11:57 AM IST
akhilesh yadav
Samajwadi sent team to meet arrested Allahabad students leaders

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के दौरान सुबह से ही ईवीएम मशीनों की खराबी से जुडी सूचनाओं पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर मशीनों की जल्द ठीक करने की मांग की है। अखिलेश यादव ने उपचुनाव में मशीनों की खराबी को लेकर दो ट्वीट किये हैं। उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा है - ' शामली, कैराना, गंगोह, नकुड, थानाभवन और नूरपुर के लगभग 175 पोलिंग बूथों से EVM-VVPAT मशीन के ख़राब होने की शिकायत तुरंत सुनी जाए।' इस ट्वीट के साथ अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय लोक दल की प्रत्याशी तबस्सुम हसन का वह शिकायती पत्र भी शेयर किया है, जिसे चुनाव आयोग को भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है।

वोटिंग की अपील

कुछ देर बाद कैराना उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में अखिलेश ने लिखा है - ' उप चुनाव में जगह-जगह से EVM मशीन के ख़राब होने की ख़बरें आ रही हैं, लेकिन फिर भी अपने मताधिकार के लिए ज़रूर जाएँ और अपना कर्तव्य निभाएँ। '

सुबह से ही मशीनें ख़राब होने की शिकायत

दरअसल सुबह से ही कैराना और नूरपूर में हो रहे उपचुनाव के दौरान सुबह से ईवीएम मशीनों के ख़राब होने की खबरें सामने आ रही हैं। विपक्षी दलों ने कई जगह पर उनके प्रत्याशियों को रोके जाने का भी आरोप लगाया है । सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हार के डर से भारतीय जनता पार्टी सत्ता की मशीनरी का दुरूपयोग कर रही है ।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप