कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय सिंह लल्लू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कैसरबाग चौराहे से कलेक्ट्रेट होते हुए विधानसभा की ओर कूच कर रहे थे। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने की पुलिस ने कोशिश की। पुलिस से नोकझोंक बढ़ने के बाद पुलिस ने राजबब्बर और अन्य कांग्रेसी नेताओं के सामने ही कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया और नेताओं को हिरासत में ले लिया।