लखनऊ

मुलायम से मिले सीएम योगी तो अखिलेश ने ट्वीट कर कही यह बात

- मुलायम सिंह यादव से मिले अखिलेश यादव- शिवपाल यादव और अखिलेश यादव भी रहे मौजूद
less than 1 minute read
• •
Jun 10, 2019
Akhilesh Yadav
मुलायम से मिले सीएम योगी तो अखिलेश ने ट्वीट कर कही यह बात

लखनऊ. यूपी की राजनीति के लिए सोमवार का दिन खासा अहम रहा। अक्सर एक-दूसरे पर हमलावर रहने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके शिवपाल यादव एक ही छत के नीचे थे और सभी के चेहरों पर मुस्कराहट थी। इतना ही नहीं सभी दुआओं में ईश्वर से कामना भी एक ही कर रहे थे। दरअसल, रविवार को तबियत खराब होने के चलते मुलायम सिंह यादव को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। सोमवार को जब वह डिस्चार्ज होकर विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपने आवास पहुंचे तो अचानक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव वहां मौजूद थे।

अखिलेश ने ट्वीट कर कही यह बात
सोमवार का दिन खास इसलिये भी रहा कि अक्सर एक दूसरे पर तीखे शब्दबाण छोड़ने वाले सीएम योगी, अखिलेश और शिवपाल जब एक-दूसरे मिले तो उनके चेहरों पर आदर के भाव झलक रहे थे। मुलाकात के थोड़ी बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि नेता जी के स्वास्थ्य का हाल जानने आए माननीय योगी जी से सद्भावपूर्ण भेंट। साथ ही उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर कीं।

सीएम योगी ने किया ट्वीट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी से आज उनके आवास पर भेंट कर उनका कुशलक्षेम पूछा। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।

Updated on:
10 Jun 2019 08:22 pm
Published on:
10 Jun 2019 08:17 pm
Also Read
View All
UP Politics: ‘समाजवादी पार्टी के 25 MLA हमारे संपर्क में’, डिप्टी CM मौर्य बोले- राज्यसभा चुनाव में हम देंगे उन्हें सरप्राइज

‘पहले दिन से भेदभावपूर्ण रवैया’, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाया आरोप, बोले- यूपी में पीडीए के खिलाफ सबसे ज्यादा भेदभाव

‘उनकी पोस्ट को नहीं देते महत्व’, OP राजभर के पोस्ट पर सपा का हमला, बोले भाजपा सरकार और सूचना विभाग करते हैं ट्रोल

अखिलेश यादव ने धनराज परिमल नथवानी को दिया राज्यसभा टिकट, रामगोपाल के साथ आज करेंगे नामांकन

अखिलेश यादव के तीन राज्यसभा प्रत्याशियों पर ओपी राजभर का तंज, बोले- PDA में परिवार तो हो गया, D से दौलतमंद और A से कोई अपराधी होगा क्या?