लखनऊ

BIGG BOSS के घर पहुंची भोजपुरी फिल्मों की ‘आइटम बम’

अक्षरा सिंह अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर अपने चाहने वालों से मांफी मांग रही हैं।

2 min read
Aug 10, 2021
akshra_singh.jpg

लखनऊ. भोजपुरी सिनेमा जगत की सुपरस्टार और युवा दिलों की धड़कन अक्षरा सिंह की बिग बॉस के घर में एंट्री हुई है। अक्षरा ने बिग बॉस के घर में एंट्री का प्रोमो और कुछ वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक वीडियो में प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करण जौहर ने अक्षरा सिंह की बिग बॉस के घर में एंट्री कराते हुए उन्हें आईटम बम कहा है। इस शो को करण जौहर ही होस्ट कर रहे हैं।

प्रोमो में अक्षरा का भोजपुरिया अंदाज

बिग बॉस ओटीटी 8 अगस्त से शुरु हो चुका है। अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शो से संबंधित प्रोमो शेयर किया है। अक्षरा सिंह प्रोमो में कह रही हैं कि 'जो लोग हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री का नाम खराब कर देते हैं ना इन सबका लबर-लबर बंद कर देंगे। वैसे तो हम जबरदस्त रोमांस के लिए जाने जाते हैं। लेकिन यहां जरूरत पड़ी ना, तो हमें ऐक्शन करना भी बराबर आता है।'

‘जादू चलाने का आ गया वक्त’

बिग बॉस के घर में एंट्री करने से पहले अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तस्वीरों में अक्षरा बाथटब में लेटी दिख रही हैं और उन्होंने बाथरॉब पहना हुआ है। इन तस्वीरों के साथ-साथ अक्षरा सिंह ने यह इशारा भी दे दिया है कि उन्हें कम आंकना या पंगा लेना भारी पड़ सकता है। इस तस्वीर को शेयर कर अक्षरा सिंह ने लिखा है, 'और इस तरह अडवेंचर की शुरुआत।' इस तस्वीर में अक्षरा सिंह हाथ में वाइन गिलास पकड़े पोज दे रही हैं और कैप्शन में लिखा है, 'अब जादू चलाने का वक्त आ गया है।'

फैंस से मांगी माफी

अक्षरा सिंह अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर अपने चाहने वालों से मांफी मांग रही हैं। अक्षरा कह रही हैं कि मुझे माफ कर दिजिए। मैं आप सबको बता नहीं पाई की मैं बिग बॉस के घर जा रही हूं।

बताते चले कि अक्षरा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1993 को मुंबई में हुआ था। अक्षरा सिंह मूल रुप से बिहार के पटना की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम बिपिन सिंह और मां का नाम निलिमा सिंह है। अक्षरा सिंह ने साल 2011 में आई भोजपुरी फिल्म ‘प्राण जाए पर वचन ना जाए’ से अपना डेब्यू किया था। अक्षरा सिंह छोटे पर्दे के शो ‘काला टीका’ में भी नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री के साथ-साथ अक्षरा सिंह एक सिंगर भी हैं।

Updated on:
10 Aug 2021 03:00 pm
Published on:
10 Aug 2021 02:57 pm