लखनऊ

इस तारीख से चार दिन तक बंद रहेंगे सभी बैंक, निपटा लें जरूरी काम

26 से 29 सितंबर तक इसलिए बंद रहेंगे बैंक, तीन दिनों में निपटा लें अपने जरूरी काम
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Sep 2019, 2:23 PM IST
banks closed date
26 से 29 सितंबर तक बैंक बंद रहेंगे

लखनऊ. सोमवार से बुधवार के बीच बैंकिंग संबंधी अपने सभी जरूरी काम निपटा लें। हड़ताल के कारण 26 से 29 सितंबर तक बैंक बंद रहेंगे। बैंकों के विलय और वेतन समझौता लागू करने को लेकर बैंकों ने दो दिवसीय हड़ताल का एलान किया है। 26 और 27 सितंबर को बैंकों ने हड़ताल का आह्वान किया है, जबकि 28 सितंबर को महीने का आखिरी शनिवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

बैंक ऑफिसर्स ट्रेड यूनियनों की ओर से 26 और 27 सितंबर को दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की गई है। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के प्रदेश सचिव दिलीप चौहान ने बताया कि आइबीए, यूएफबीयू और वित्त मंत्रालय की वार्ता में कोई निष्कर्ष न निकलने की वजह से ऑफिसर्स ट्रेड यूनियनों ने दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। ऐसे में बैंकों ने हड़ताल का ऐलान किया है।

इसलिए हड़ताल पर हैं बैंककर्मी
ऑफिसर्स यूनियन से जुड़े लोगों ने बताया कि नवंबर 2017 में बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए 11वां वेतन समझौता लागू होना था। अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। लगातार बैंकों में स्टाफ की कमी से अवकाश नहीं मिल पा रहा है। हर बैंककर्मी दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने कहना है कि बैंककर्मियों की ऐसी तमाम मांगें हैं, लेकिन वेतन समझौता प्रमुख मांग है।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप