एक महीने पहले ही ठंडक की दस्तक
जेपी गुप्ता का कहना है कि सुबह और शाम में हवा में ठंडक बढ़ गई है। गर्मी का मौसम जहां समाप्ति की ओर है, वहीं महीने के आखिर तक सर्दी की अहसास होना शुरू हो जाएगा। सिंतबर के आखिर में लोगों को ठंड का एहसास होने लगेगा, जबकि अक्टूबर और नवंबर की सर्दी लोगों को स्वेटर निकालने पर मजूबर कर देगी। गौरतलब है उत्तर प्रदेश में ठंड का मौसम नवंबर से शुरू होकर आखिर फरवरी तक रहता है। पिछली बार भले ही ठंडक देर से शुरू हुई थी, लेकिन इस बार करीब एक महीने पहले ही सितंबर के आखिरी सप्ताह से ठंडक दस्तक दे देगी, जिसके लंबे समय तक रहने का आसार है। ऐसा मौसम के जानकारों का कहना है।