लखनऊ

गुजरात और मुजफ्फनगर दंगे पर ये क्या बोल गये अमर सिंह, आजम खान पर दिया चौंकाने वाला बयान

राज्यसभा सांसद व समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह ने एक बार फिर बड़ा बयान देकर सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया...
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2018, 7:25 PM IST
Amar Singh
गुजरात और मुजफ्फनगर दंगे पर ये क्या बोल गये अमर सिंह, आजम खान पर दिया चौंकाने वाला बयान

लखनऊ. राज्यसभा सांसद व समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह ने एक बार फिर बड़ा बयान देकर सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया। स्वतंत्रता दिवस पर एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे अमर सिंह ने विपक्ष की व्याकुलता वाले माहौल पर कहा कि गुजरात का दंगा, दंगा है और मुजफ्फरनगर का दंगा आजम खान की खेलकूद प्रतियोगिता!

अमर सिंह ने कहा कि मैं व्याकुल हैं क्योंकि आज के दौर में धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिकता का भेद लुप्त हो गया है। हम गुजरात दंगे की बात करनी चाहिये। लेकिन बात मुजफ्फरनगर दंगों पर भी होनी चाहिये। मुजफ्फरनगर में ऐसे भयंकर दंगे हुए, जिससे गुजरात शर्मसार हो जाये। लेकिन लोग मुजफ्फरनगर नहीं, बल्कि गुजरात दंगे की बात कर रहे हैं। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि धर्मनिर्पेक्षता और सांप्रदायिकता की ये कैसी नई परिभाषा क्या है कि गुजरात का दंगा, दंगा है और मुजफ्फरनगर का दंगा आजम खान की क्रीडा प्रतियोगिता।

भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज
अमर सिंह की एक बार फिर यूपी के सियासी गलियारों में चर्चा है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें हैं। योगी सरकार की ग्राउंड सेरेमनी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर सिंह का नाम लेकर उन्हें चर्चा में ला दिया। अमर सिंह भी कह चुके हैं कि उन्हें बीजेपी से कोई परहेज नहीं है, लेकिन वह जब भी बीजेपी में शामिल होंगे, डंके की चोट पर शामिल होंगे।

इन दिनों खासे सक्रिय हैं अमर सिंह
बीते दिनों ने अमर सिंह यूपी की राजनीति में काफी सक्रिय हैं। वह खुले मंच से बीजेपी की तारीफ करते दिख रहे हैं तो विपक्षी दलों पर तंज भी कस रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव को लेकर चंद लाइनें गाई थीं, जिसका वीडियो भी उन्होंने ट्वीट किया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

Published on: