लखनऊ

कल यूपी की सियासत गरमाएंगे अमित शाह और राहुल गांधी, ये हैं दोनों के कार्यक्रम और रणनीति

राहुल गांधी के अमेठी दौरे से पहले यूपी भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने अमेठी में पार्टी विधायक और पदाधिकारियों से मुलाकात की...
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2018, 3:28 PM IST
Amit Shah and Rahul Gandhi Uttar Pradesh Visit
कल यूपी की सियासत गरमाएंगे अमित शाह और राहुल गांधी, ये हैं दोनों के कार्यक्रम और रणनीति

लखनऊ. लोकसभा चुनाव के लिये सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। देश के प्रमुख दो बड़े सियासी दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार को उत्तर प्रदेश का सियासी माहौल गरमाएंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जहां पूर्वी उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं व नेताओं संग मिलकर जीत की रणनीति तय करेंगे, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय अमेठी दौरे पर कार्यकर्ताओं में जोश फूकेंगे। राहुल गांधी के अमेठी दौरे से पहले यूपी भाजपा के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने अमेठी में पार्टी विधायक और पदाधिकारियों से मुलाकात की।

अमित शाह और राहुल गांधी के दौरों ने प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ा दिया है। दोनों दलों के प्रमुखों की नजर यूपी की 80 सीटों पर जीत का मंत्र तलाशना होगा। भारतीय जनता पार्टी अपनी मौजूदा स्थिति को बरकरार रखना चाहती है, वहीं कांग्रेस पार्टी यूपी में बेहतर प्रदर्शन को लालायित है। इस लिहाज से अमित शाह और राहुल गांधी का यूपी दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों की मानें तो दोनों ही दल एक-दूसरे को मात देने की कोशिश में लगे हैं। वहीं इनके सामने सपा-बसपा गठबंधन की चुनौती भी मुंह बाये खड़ी है। गोरखपुर-फूलपुर के बाद कैराना और नूरपुर उपचुनाव में सपा-बसपा गठबंधन ने पटखनी देकर बीजेपी की चिंता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि पूर्वांचल से ही अमित शाह सपा-बसपा के संभावित गठबंधन की काट तलाशने का काम करेंगे। लोकसभा चुनाव में भले ही महागठबंधन की बात चल रही हो, लेकिन मौजूदा स्थिति में सपा-बसपा कांग्रेस को साथ लेकर चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं हैं।

ईस्ट-वेस्ट का फीडबैक लेंगे शाह
उपचुनाव में हार के बाद अमित शाह पहली बार उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। वह चार जुलाई को मिर्जापुर में भाजपा के काशी, गोरखपुर और अवध क्षेत्र के लोकसभा क्षेत्र प्रभारियों व पार्टी के अन्य नेताओं से जमीनी हालात का जायजा लेंगे। पांच जुलाई को अमित शाह आगरा में बृज व कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की बैठक में शामिल होंगे। यूपी के दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह पश्चिम और पूर्वांचल दोनों ही क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और फीडबैक लेंगे।

कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे राहुल गांधी
चार जुलाई को राहुल गांधी अमेठी पहुंच रहे हैं। वह कार्यकर्ताओं से मिलने के साथ ही कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनकी कोशिश कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने की होगी। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस यूपी में सिर्फ अमेठी और रायबरेली की ही सीटें जीत पाई थी।

राहुल गांधी का कार्यक्रम
04 जुलाई 2018
- सुबह 9:30 बजे लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे
- 11:30 बजे स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक (उत्सव लॉन फुरसतगंज)
- दोपहर 2 बजे मृतक किसान अब्दुल सत्तार के घर संवेदना व्यक्त करने जाएंगे
- 3 बजे गांवों का भ्रमण करेंगे
- 4 बजे गौरीगंज में छोटे व्यापारियों के साथ वार्ता
- इसके बाद गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय में रात्रि विश्राम करेंगे

05 जुलाई-2018
- सुबह 9 बजे से गौरीगंज कार्यालय में जनता दरबार
- 11 बजे नरैनी में शहीद अनिल मौर्य के घर जाएंगे
- दोपहर 2:30 बजे किसान संगोष्ठी (ताला अमेठी)
- 4 बजे लखनऊ वापसी

Rahul Gandhi
Uttar Pradesh
Visit" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/03/bjp_congress_3046084-m.jpg">
Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप