लखनऊ

सारस छिनते ही सपा की शरण में आरिफ, अखिलेश ने मंच पर साथ बैठाया, आजम खान-इरफान सोलंकी के साथ लिया नाम

आरिफ और सारस को अलग करने के लिए अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार को जमकर खरीखोटी सुना दी है।

2 min read
Mar 22, 2023
सपा कार्यालय में अखिलेश यादव के साथ मंच पर आरिफ(सबसे बांयें)

अमेठी के रहने वाले आरिफ की सारस पक्षी के साथ दोस्ती की बीते कुछ दिनों में काफी चर्चा रही है। एक दिन पहले वन विभाग सारस को अपने साथ ले गया। इसके बाद आरिफ ने अखिलेश यादव के साथ मंच साझा किया है।

बुधवार दोपहर को लखनऊ के सपा कार्यालय में पार्टी के मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी की किताब का विमोचन किया गया। इस दौरान मंच पर अखिलेश के साथ प्रमोद त्यागी और दूसरे नेताओं के साथ आरिफ भी मौजूद थे।


योगी सरकार ने सारस को कैद कर लिया
अमेठी के रहने वाले आरिफ हाल के दिनों में सारस पक्षी से अपनी दोस्ती के लिए चर्चा में हैं। चोटिल हालत में आरिफ को ये सारस मिला था। आरिफ ने उसकी देखभाल की तो वो आरिफ के साथ ही रहने लगा। एक महीने से ज्यादा समय सारस आरिफ के साथ ही रहा। हाल ही में वन विभाग की टीम सारस को अपने साथ ले गई।

वन विभाग के सारस को साथ से जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे साथ आरिफ बैठे हैं। इनके सारस को योगी सरकार ले गई और उसे कैद कर लिया। आरिफ ने उसे खुले में रखा था। ये सरकार अब इंसानों के साथ-साथ पक्षियों को भी जेल भेज रही है।

सारस जब आरिफ के पास था तो अखिलेश यादव उनसे मिले थे IMAGE CREDIT:


आजम-इरफान के साथ लिया नाम
अखिलेश यादव ने कहा, "आजम खान और उनका परिवार तकलीफ में है क्योंकि वो परिवार समाजवादी है। कानपुर के विधायक इरफान सोलंकी से मैं मिलने गया तो उसको दूसरी जेल में ट्रांसफर कर दिया। आरिफ के साथ भी यही हुआ है, मैं उससे मिलने अमेठी गया था। इसीलिए आरिफ से सरकार ने सारस छीन लिया गया।"

Updated on:
22 Mar 2023 03:06 pm
Published on:
22 Mar 2023 03:05 pm
Also Read
View All
बंगाल में TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर हमला: आरोपियों ने कच्चे अंडे फेंके, धक्का-मुक्की हुई, अखिलेश ने बीजेपी को बताया जिम्मेदार

CM योगी बोले- अहिंसा सर्वोच्च धर्म, लेकिन देश की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वालों के प्रति हिंसा जरूरी

गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड मामले पर सियासी पारा हाई: डिप्टी CM बोले- दोषियों को फांसी के तख्ते तक ले जाएंगे

‘बकरीद के दिन मेरे बेटे की बलि दे दी, अब असद की लाश मेरे सामने चाहिए’, सूर्या की मां की मांग, अंतिम संस्कार से किया इनकार

हिन्दू लड़के सूर्या की हत्या पर सियासत तेज, मायावती ने जताई चिंता, डिप्टी सीएम बोले- हत्यारा कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा