पश्चिम बंगाल में कार्यकारिणी की बैठक यानी सपा सरकार बनना पक्का, क्या फिर काम करेगा टोटका?
लखनऊPublished: Mar 22, 2023 12:58:04 pm
अखिलेश यादव ने कोलकाता में कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि बंगाल हमारे लिए शुभ है। उनकी बात बीती 2 बैठकों के बाद हुए घटनाक्रम से साबित होती है।


सपा कार्यकारिणी की बैठक के दौरान मंच पर बैठे सीनियर नेता
समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 18 और 19 मार्च को कोलकाता में हुई है। इस बैठक के बाद पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की 80 सीटों पर बड़ी जीत का दावा कर रही है। इस दावे के पीछे पार्टी की मेहनत के साथ-साथ एक टोटके की तरफ भी देखा जा रहा है।
पश्चिम बंगाल में सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठकें पहले भी होती रही हैं। इसे इत्तेफाक कहिए या शुभ टोटका कि कोलकाता में बैठक के बाद सपा की किस्मत पलट जाती है। ऐसे बीती 2 बैठकों के बाद हो चुका है। ये बैठकें 2002 और 2012 की हैं।