लखनऊ

अयोध्या में छोटी दीपावली पर एक दीपक बुंदेलखंड के नाम

अयोध्या में छोटी दीपावली पर आयोजित होने जा रहे भव्य दीपोत्सव में एक दीपक बुंदेलखंड के नाम का भी जलेगा।
2 min read
• •
Updated: 14 Oct 2017, 12:35 PM IST
ayodhya deepawali

लखनऊ. अयोध्या में छोटी दीपावली पर आयोजित होने जा रहे भव्य दीपोत्सव में एक दीपक बुंदेलखंड के नाम का भी जलेगा। मध्य प्रदेश के ओरछा धाम को भगवान राम की दूसरी राजधानी माना जाता है। ओरछा धाम में स्थित कल्पवृक्ष हनुमान मंदिर की ओर से इस बार एक दीपक बुंदेलखंड के नाम से अयोध्या भेजा जायेगा। अयोध्या में इस बार उत्तर प्रदेश सरकार छोटी दीपावली के दिन भव्य दीपोत्सव का आयोजन कर रही है। आयोजन में 2 लाख मिट्टी के दीये जलाकर गिनीज बुक में रिकार्ड दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।

पुराना सम्बन्ध है ओरछा और अयोध्या का

बुंदेलखंड योगी अर्पित दास महाराज ने कहा की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार अयोध्या में भव्य दीपावली मनाने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश में ऐसी पहल करने वाले वे पहले मुख्यमंत्री हैं। इस भव्य आयोजन में हम एक दीप बुंदेलखंड और भगवान राम की नगरी ओरछा से रामलला की जन्मभूमि अयोध्या भेजेंगे। अयोध्या और ओरछा का पुराना सम्बन्ध रहा है।

रानी गनेश कुंवर रामलला को लाईं थीं ओरछा

अर्पित दास महाराज ने बताया कि अयोध्या से रानी गनेश कुंवर रामलला को ओरछा लेकर आईं थीं। आज भी मान्यता है कि दिन में भगवान राम ओरछा में रहते हैं और रात्रि विश्राम करने अयोध्या जाते हैं। अयोध्या और ओरछा दोनों ही स्थानों पर भगवान राम को लेकर समान श्रद्धा और आस्था है। अब इस छोटी दीपावली पर अयोध्या में होने जा रहे भव्य आयोजन में बुंदेलखंड और ओरछा के नाम पर भी एक दीपक जलाया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
‘पिताजी और सगे चच्चू को नहीं समझे तो रामपुरी वाले चचा का क्या कहना’, अखिलेश पर राजभर का तंज, बोले- आपके पास कंसवादी लोग हैं

‘शराब पीने के लिए मजबूर करता था पति’, 6 साल की बेटी को गलत तरीके से छूने का आरोप, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल