लखनऊ

Bank Holiday: इन शहरों में आज बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें लिस्ट, अभी चार और मिलेंगी छुट्टियां

Bank Holidays: बुद्ध पूर्णिमा के चलते सोमवार को कई शहरों में बैंक बंद रहा। लगातार तीन दिन बैंक की छुट्टी रही। अभी बैंक की चार और छुट्टियां रहेंगी।
2 min read
• •
Updated: 16 May 2022, 12:21 PM IST
Bank Holiday on Buddha Purnima know About Rest Four Holidays
Bank Holiday on Buddha Purnima know About Rest Four Holidays

देश के कई हिस्‍सों में बुद्ध पूर्ण‍िमा मनाई जा रही है। इसके मौके पर 16 मई को बैंकों की छुट्टी है। बता दे जिन शहरों और राज्‍यों में बुद्ध पूर्ण‍िमा की छुट्टी है, वहां पर आज बैंकों के बंद रहने का तीसरा दिन है। लेकिन कुछ शहरों में बैंक खुले रहेंगे, वहां आप अपना बैंक से जुड़ा कोई भी काम कर सकते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में जहां छुट्टी है वहां पर अब 17 मई को ही बैंकों से जुड़े काम हो पाएंगे। अभी मई में चार और छुट्टियां बैंक कर्मियों को मिलेंगी।

इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

मई महीने में कर्मचारियों को करीब 10-11 छुट्टियां मिली हैं। जबकि जून में दो छुट्टियां ही मिलेंगी। आरबीआई (RBI) की तरफ से जारी छुट्ट‍ियों की लिस्‍ट के अनुसार 16 मई (बुद्ध पूर्ण‍िमा) को त्र‍िपुरा, बेलापुर, मध्‍य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा, उत्‍तराखंड, जम्‍मू, उत्‍तर प्रदेश, महाराष्‍ट्र, नई दिल्‍ली, बंगाल, छत्‍तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

लगातार तीन दिन बंद रहे बैंक

देश के कई राज्यों में 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के चलते बैंक बंद हैं। इससे पहले 15 मई को रविवार था और 14 मई को दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहे। यानी पिछले हफ्ते कुल मिलाकर तीन दिन बैंक बंद रहे। इससे लोगों के काम तो रूके ही साथ ही परेशानी भी झेलनी पड़ी। अभी इस महीने चार छुट्टियां बाकी हैं।

मई में बैंकों की बाकी छुट्ट‍ियां (Bank Holidays in May 2022)

22 मई 2022 : रविवार
24 मई 2022 : काजी नजारुल इस्‍माल जन्‍मदिवस-सिक्‍क‍िम
28 मई 2022 : चौथे शनिवार पर बैंकों का अवकाश
29 मई 2022 : रविवार

Updated on:
16 May 2022, 12:21 PM IST
Published on: