लखनऊ

इलाहाबाद की इस अभिनेत्री के डांस पर बजती थीं सीटियां, अब राजनीति में मचाएगी तहलका

Bhojpuri Actress Seema Singh : इलाहाबाद में 11 जून 1990 को जन्मी भोजपुरी अभिनेत्री सीमा सिंह ने भारतीय सिनेमा में खूब नाम कमाया है। अब उन्होंने राजनीतिक पारी की शुरुआत की है। नई दिल्ली में वो चार अप्रैल को लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल हो गई हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2023, 7:51 PM IST
Bhojpuri Actress Seema Singh

सीमा सिंह ने फैंस को किया खुश
इलाहाबाद में 11 जून 1990 को जन्मी भोजपुरी सिनेमा की 'डांसिंग क्वीन' और 'आइटम क्वीन‌' सीमा सिंह को कौन नहीं जानता है। भोजपुरी सिनेमा में 'डांसिंग क्वीन' और 'आइटम क्वीन‌' के तौर पर मशहूर रहीं सीमा सिंह का पर्दे पर डांस देखकर लोग सिनेमाघरों में नाचने और सीटियां बजाने‌ के लिए मजबूर हो जाते थे। लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली सीमा सिंह के राजनीति में आने के फैसले से उनके फैंस खुश हैं।

सीमा सिंह की फिल्मों की लिस्ट
सीमा सिंह भोजपुरी फिल्म 'राजा बाबू', 'दरोगा बबुनी', 'रक्त भूमि', 'शिव रक्षक', 'दीवाने', 'बम बम बोल रहा है काशी', 'बलमुआ तोहरे खातिर', 'एक लैला तीन छैला', 'नहला पे दहला', 'माई के कर्ज', 'लोहा पहलवान', 'तू ही तो मेरी जान है राधा', 'निरहुआ हिन्दुस्तानी 2', 'लज्जो', 'दबंग मोरा बलमा', 'करेला कमाल धरती के लाल', 'छपरा के प्रेम कहानी', 'जान तेरे नाम', 'बागी भइल सजना हमार', 'राजू बनल कलक्टर बाबू', 'हमसे बढ़कर कोन', 'जान हमार' और 'दिलदार सजना का शुमार है' में काम कर चुकी हैं।

भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार और बिहार की बहू सीमा सिंह ने बिहार के नेता चिराग पासवान की राजनीतिक पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राम‌विलास) में शामिल हो गई हैं। नई दिल्ली में आज हुए हुए एक विशेष कार्यक्रम में सीमा सिंह ने खुद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

पार्टी ज्वाइन करने की यह है वजह
बिहार के चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ जुड़ने‌ के अपने‌ फैसले को लेकर सीमा सिंह ने कहा, "2018 में सौरव कुमार से शादी के बाद मैंने फिल्मों में काम करना तो छोड़ दिया था, मगर मैं हमेशा से बिहार की जनता के लिए कुछ करना चाहती थी। मेरे पति एक बिजनेसमैन और फिल्म प्रोड्यूसर होने के‌ साथ साथ एक अर्से से जनता दल (यूनाटेड) से जुड़े थे।

वह अभी भी राजनीतिज्ञ के तौर पर भी कार्यरत हैं।‌ ऐसे में मुझे भी लगा कि बिहार के हितों और उसके सर्वांगीण विकास के लिए प्रयत्नशील चिराग पासवान की पार्टी के साथ जुड़कर मैं भी प्रदेश के विकास में अपना योगदान दूं, यही वजह है कि मैंने और मेरे पति समाजसेवी और बिजनेसमैन सौरभ कुमार जी ने आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को ज्वाइन करने का फैसला किया।"

Updated on:
6 Apr 2023, 7:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All